फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का एक ऐसा देश जहां इश्क करने के लिए मिलती है छुट्टियां

Fri, 17 Jan 2020 06:35 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
in china women get 8 days love leave know about all details
relationship - फोटो : pexel

हालिया जीवनशैली में आपको अपने लिए समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खासकर युवाओं के लिए अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना मुश्किल हो जाता है। फिल्म देखनी हो या शॉपिंग करनी हो तो वीकेंड का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन पार्टनर संग कहीं घूमने जाने का मन हो तो क्या करेंगे! छुट्टी तो चाहिए होगी न? प्यार करने के लिए भी 'लव लीव' यानी छुट्टियां मिले तो कितना अच्छा होगा न? एक देश में ऐसी ही व्यवस्था रही है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से: 

in china women get 8 days love leave know about all details
प्यार - फोटो : pixabay

इस देश में मोहब्बत के दीवानों को मिल रही हैं स्पेशल छुट्टियां। सुनकर हैरानी भी हुई होगी और खुशी भी। ये खास सुविधा चीन में दी जा रही है और इसके पीछे छिपा है एक खास मकसद। दरअसल चीन में लाखों लोग अपने दफ़्तरों से छुट्टियां लेकर परिवार से मिलने की तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन इन लोगों में कुछ ऐसे खुशकिस्मत भी हैं, जिन्हें उनका दफ्तर अलग से आठ दिन की छुट्टी दे रहा है।

in china women get 8 days love leave know about all details
relationship - फोटो : Pixabay

अकेली महिलाएं
ऑफिस से छुट्टी लेने की सुविधा का मजा आपको तभी मिलेगा जब आप एक खास शर्त पूरी करेंगे। शर्त में कहा गया है है कि जो भी यह छुट्टी लेना चाहता है उसमें शामिल कर्मचारी सिंगल महिला होनी चाहिए जिसकी उम्र 30 के आसपास हो। इन महिलाओं को ये आठ दिनों की छुट्टियां इसलिए दी जा रही हैं, ताकि ये सिंगल महिलाएं अपने प्यार को जल्द तलाश सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
in china women get 8 days love leave know about all details
relationship

चीन में वो कुंवारी महिलाएं, जिनकी उम्र 30 साल के आस-पास होती है, उनके लिए एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। यह शब्द होता है 'शेंग नु', जिसका मतलब है 'छूट चुकी महिलाएं'। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार पूर्वी चीन के हांगझाओ में दो कंपनियां अपनी महिला कर्मचारियों को 'डेटिंग लीव' दे रही हैं।इसके अलावा इसी शहर के स्कूल में काम करने वाली अविवाहित महिला अध्यापिकाओं को भी इसी तरह की छुट्टियां दी जा रही हैं, यहां इन छुट्टियों को 'लव-लीव' कहा जा रहा है।

विज्ञापन
in china women get 8 days love leave know about all details
relationship

शादी का दबाव 
चीन में लड़कियों के अकेले रहने का चलन तेजी से बढ़ रहा है।यहां लोग करियर में सफलता पाने के लिए शादी करने से कतरा रहे हैं।यहां लोगों को शादी किसी बंधन से कम नहीं लगता है।बावजूद इसके महिलाओं पर शादी का दबाव लगातार बना हुआ है।चीन की घटती जनसंख्या दर भी इस दबाव की एक बड़ी वजह बन रही है।वहां की सरकार चाहती है कि लोग शादियां करें और बच्चें पैदा करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed