मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को अक्सर नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ता रहा है। कई बार नेटवर्क सिग्नल नहीं रहने के कारण इंटरनेट नहीं चलता और इस वजह से इरिटेशन भी होती है। गुरुवार को इस समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिल गई है। दिल्ली मेट्रो की करीब 23 किलोमीटर की यात्रा के दौरान लोग नि:शुल्क हाई स्पीड वाईफाई सेवा का फायदा उठा पा रहे हैं। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में किसी भी देश के भूमिगत मेट्रो में इस तरह की पहली सुविधा है। भारत से पहले तीन देशों में ये सुविधा है।
2 of 5
Delhi Metro(File Photo)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन के भीतर उच्च गति वाली नि:शुल्क वाईफाई सेवा शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र के किसी देश में शुरू की गई यह इस तरह की पहली सुविधा है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की 22.7 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर छह मेट्रो स्टेशन हैं।
3 of 5
Delhi Metro(File Photo)
- फोटो : अमर उजाला
डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की इस सेवा का उद्घाटन एक चलती ट्रेन में किया। अब इस लाइन पर चलने वाली ट्रेन के भीतर दो एमबीपीएस स्पीड वाली वाईफाई सेवा उपलब्ध होगी। एयरपोर्ट मेट्रो का ज्यादातर रूट अंडरग्राउंड है, ऐसे में इंटरनेट कनेक्शन की समस्या यात्रियों को झेलनी पड़ती थी। लेकिन फ्री वाईफाई सुविधा शुरू होने के बाद उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगा।
4 of 5
delhi metro
- फोटो : twitter
मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में भूमिगत मेट्रो ट्रेनों में वाईफाई सुविधा रूस, दक्षिण कोरिया और चीन में उपलब्ध है। भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में इस तरह की यह पहली सुविधा है। एयरपोर्ट लाइन में अब यात्री सफर के दौरान भी मोबाइल या लैपटॉप में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। अन्य मेट्रो लाइनों पर भी चरणबद्ध तरीके से निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
5 of 5
delhi metro
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल दिल्ली के 389 किलोमीटर के नेटवर्क में कुल 285 मेट्रो स्टेशन हैं। मेट्रो में रोज 50 से 60 लाख लोग सफर करते हैं। डीएमआरसी का कहना है कि अन्य लाइनों पर भी नि:शुल्क वाईफाई सुविधा के लिए मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से बातचीत की गई है। आने वाले समय में अन्य लाइनों में भी कनेक्टिविटी सुधरेगी।