{"_id":"5d43e3948ebc3e6c926ad01a","slug":"for-honeymoon-rome-is-the-most-romantic-place-for-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां गुलाबी होती है सुबह और शाम, पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए इससे बेहतरीन नहीं है जगह","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
यहां गुलाबी होती है सुबह और शाम, पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए इससे बेहतरीन नहीं है जगह
Fri, 02 Aug 2019 04:23 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कला के शौकीन है और देश विदेश घूमना आपको पसंद है तो एक बार इटली के शहर रोम की सैर तो बनती है। सात पहाड़ियों से घिरे इस शहर की खासियत यहां की वास्तुकला है। तो इस बार विदेश की सैर का प्लान कर रहे हैं तो टिबर नदी के किनारे बसे शहर रोम जरूर जाएं। यहां की सैर करने के बाद आपको एहसास होगा कि इस शहर की सभ्यता कितनी पुरानी है। अपने पार्टनर के साथ रोम की भव्यता को निहारने का सुनहरा मौका मत जाने दीजिए। आइए जाने इटली के शहर रोम में कौन कौन सी चीजें हैं घूमने के लिए।
त्रास्तेवरे
टिबर नदी के एक तरफ अगर रोम बसा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ त्रास्तेवरे शहर। इस शहर की खासियत यहां की पतली और संकरी गलियां है जो पत्थरों से बनी हुई है। इस शहर में बहुत से सुंदर बगीचे और चर्च हैं। जिनको देखने का मौका आपको कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

पियाजा डेल
रोम में कई सारे पियाजा हैं। जैसे पियाजा नवोना, पियाजा डेल पोपोलो और कैम्पो डी’फियोरी। पियाजा डेल माइकलऐंजलो द्वारा 16वीं शताब्दी में डिज़ाइन किया गया पियाजा है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है। इसकी सबसे खास बात इसकी बनावट है।

द ट्रेवी फाउंटेन
विशाल द ट्रेवी फाउंटेन तीन सड़कों के मुहाने पर स्थित है। यह रोम का सबसे बड़ा फाउंटेन है और विश्व के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर नदियों में सिक्का फेंकने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। शाम के समय यहां का नजारा अद्भुत होता है।

बजिलिका की सैर
पियाजा सैन पिएत्रो और बजिलिका डी सैन पिएत्रो वैटिकन सिटी में हैं। यहां पर बहुत ही खूबसूरत कैथोलिक चर्च भी हैं। यहां कई स्टैच्यू, खूबसूरत गार्डन, कैफे और ऐतिहासिक इमारतों की सैर आप कर सकते हैं।
पियाजा सैन पिएत्रो और बजिलिका डी सैन पिएत्रो वैटिकन सिटी में हैं। यहां पर बहुत ही खूबसूरत कैथोलिक चर्च भी हैं। यहां कई स्टैच्यू, खूबसूरत गार्डन, कैफे और ऐतिहासिक इमारतों की सैर आप कर सकते हैं।