फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां पानी में तैरते हैं टेंट, पार्टनर के साथ है रोमांटिक ट्रिप की प्लानिंग तो ये जगह है 'परफेक्ट'

Fri, 02 Aug 2019 10:34 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 02 Aug 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
never heard floating tent go karjat near mumbai for amazing experience
क्या आपको भी कैंपिग का शौक है। नदी के किनारे, पहाड़ों पर या जंगल में आप कहीं भी खुले आसमान के नीचे रात गुजारने का मौका नहीं छोड़ते, तो इस बार तैरते हुए टेंट में ठहरिए। जी हां, पानी के ऊपर तैरते हुए टेंट में पूरी रात बिताने का ख्याल अगर आपको रोमांचित कर रहा है तो महाराष्ट्र के कर्जत जिले में एक बार जरूर जाएं। शहर की भागदौड़ से दूर एकांत में समय बिताने के लिए किसी जगह की खोज में हैं तो इस जगह के बारे में जरूर जानें

 

never heard floating tent go karjat near mumbai for amazing experience
शहर से दूर प्रकृति की गोद में किसी खूबसूरत सी जगह पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिर ये जगह केवल आपके लिए ही बनी है। महाराष्ट्र के कर्जत जिले में आपको ये सब मिलेगा। साथ ही मिलेगा एडवेंचर, तैरते हुए टेंट में रात गुजारने का। पूरी रात दोस्तों के साथ फिल्में देखना और मनोरंजन करने का मजा ही कुछ और होगा। इतना सुंदर अनुभव आप पूरी जिंदगी नहीं भूलेंगें।

 

never heard floating tent go karjat near mumbai for amazing experience
तैरते हुए टेंट में पूरी रात सोना अगर आपको पसंद नहीं है तो फिर पेड़ के नीचे लटकते हुए टेंट में भी आप रह सकते हैं। बोनफायर, बार्बेक्यू और बहुत से खेल यहां पर सब कुछ मिलेगा। फिल्मों के शौकीन है तो आप अपनी पसंद कि फिल्म भी यहां देख सकते हैं वो भी खुले आसमान के नीचे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
never heard floating tent go karjat near mumbai for amazing experience
मुंबई से कर्जत 62 किमी दूर है। यहां से आप टैक्सी, बस या ट्रेन से आसानी से जा सकते हैं। इस तरह के अनोखे आइडिए की वजह से यह जगह आजकल पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। यहां पहुंचने में आपको किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed