फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

February Holidays 2025: फरवरी में मिल रही हैं कितनी छुट्टियां? जानें इस महीने कब बना सकते हैं घूमने की योजना

Sat, 15 Feb 2025 04:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 15 Feb 2025 04:34 PM IST
सार

February holidays 2025 list इस सूची के आधार पर छुट्टियों को सुनियोजित तरीके से सफर के दौरान उपयोग में ला सकते हैं। इस लेख में फरवरी माह के प्रमुख अवकाश और संभावित यात्रा योजनाओं की जानकारी दी गई है

विज्ञापन
February Holidays 2025 list Plan Your Vacation with These Days Off february me kitni chutti hai
फरवरी महीने में छुट्टियां - फोटो : Freepik

February holidays 2025 list: फरवरी 2025 में विभिन्न राज्यों में कई सार्वजनिक अवकाश हैं, जो आपको यात्रा की योजना बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। हालांकि, इस महीने लॉन्ग वीकेंड की संख्या सीमित है। अगर आप फरवरी 2025 में घूमने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए छुट्टियों के इंतजार में हैं तो फरवरी माह में मिलने वाले सार्वजनिक अवकाश और लाॅन्ग वीकेंड की पूरी सूची दी जा रही है। इस सूची के आधार पर छुट्टियों को सुनियोजित तरीके से सफर के दौरान उपयोग में ला सकते हैं। इस लेख में फरवरी माह के प्रमुख अवकाश और संभावित यात्रा योजनाओं की जानकारी दी गई है



 

February Holidays 2025 list Plan Your Vacation with These Days Off february me kitni chutti hai
2 फरवरी, रविवार- वसंत पंचमी - फोटो : Amar Ujala

फरवरी 2025 के प्रमुख अवकाश

2 फरवरी, रविवार- वसंत पंचमी

इस दिन रविवार है, इसलिए सभी जगहों पर अवकाश ही रहेगा। वहीं  हरियाणा, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में वसंत पंचमी की छुट्टी भी मिलती है।

12 फरवरी, बुधवार- गुरु रविदास जयंती

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश रहता है।

15 फरवरी, शनिवार- लुई-नगाई-नी

मणिपुर में रहने वालों को लुई-नगाई-नी की छुट्टी 15 फरवरी मिल रही है।

February Holidays 2025 list Plan Your Vacation with These Days Off february me kitni chutti hai
बाब महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला

19 फरवरी, बुधवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। इस मौके पर महाराष्ट्र में अवकाश हो सकता है।

26 फरवरी, बुधवार- महाशिवरात्रि

इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि के मौके पर अधिकांश राज्यों में अवकाश रहता है।

28 फरवरी, शुक्रवार- लोसार

लोसार के लिए सिक्किम में 28 फरवरी को अवकाश मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
February Holidays 2025 list Plan Your Vacation with These Days Off february me kitni chutti hai
महाशिवरात्रि की छुट्टी पर जाएं घूमने - फोटो : Freepik

फरवरी में घूमने कब जाएं

फरवरी 2025 में लाॅन्ग वीकेंड कम हैं, लेकिन आप अवकाश के साथ एक या दो दिन की छुट्टी लेकर छोटी यात्राओं की योजना बना सकते हैं।

महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार को है। यदि आप 27 और 28 फरवरी (गुरुवार और शुक्रवार) को अवकाश लेते हैं, तो 26 फरवरी से 2 मार्च (बुधवार से रविवार) तक पांच दिनों का लाॅन्ग वीकेंड बना सकते हैं। यह समय धार्मिक स्थलों की यात्रा या परिवार के साथ छुट्टियों के लिए उपयुक्त है।

याद रखें, अवकाश राज्य और क्षेत्र के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। इसलिए, अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अपने राज्य के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर की जांच अवश्य करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed