फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के इन राज्यों में घूमने जाएं तो लाएं ये यादगार तोहफे

Thu, 25 Apr 2019 12:31 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 25 Apr 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
famous thing of gujarat kashmir jharkhand hariyana

हम सभी चाहते हैं कि हमारे द्वारा की गई सभी यात्राएं यादगार हों। इसके लिए हम हर नई जगह पर कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इससे बेहतर एक और तरीका है की हम जहां भी घूमने जाएं वहां से उस जगह की कोई न कोई यादगार चीज वापस ले आएं जिससे की वहां की यात्रा हमेशा याद रहे। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर इन राज्यों में घूमने जाएं तो वहां की कौन सी प्रसिद्ध चीजें लेकर आएं। 

famous thing of gujarat kashmir jharkhand hariyana

गुजरात
गुजरात में कांच का काम कला के रूप में आपको कई चीजों पर देखने को मिल जाएगा। जैसे छोटे-छोटे कांच के टुकड़ों का प्रयोग कर तकिए, बेड कवर और अन्य सामानों पर किया जाता है। गुजरात से आपको एक यादगार तोहफे को तौर पर बस्ते या आभूषण के डिब्बे मिल जाएंगे। ये सारे सामान आपको अहमदाबाद को दो बड़े प्रमुख बाजार लॉ गार्डन मार्केट व सिंधी मार्केट से मिल जाएंगे। 

famous thing of gujarat kashmir jharkhand hariyana

हरियाणा
कच्चे माल से तैयार महीन नक्काशी और पीतल के कारीगरी वाले बेहतरीन सामान अच्छी गुणवत्ता के साथ आपको हरियाणा में मिल जाएंगे। चुनने के लिए आपके पास बहुत कुछ है जैसे पशु-पक्षियों की मूर्तियां, मोमबत्ती होल्डर, आभूषण के बक्से और बहुत कुछ मिल सकते हैं। आप यहां से लकड़ी से बने हस्तशिल्पकारी के सामान खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
famous thing of gujarat kashmir jharkhand hariyana

जम्मू कश्मीर
अगर आप जम्मू कश्मीर घूमने गए हैं तो आप वहां से पशमीन शॉल और कश्मीरी कालीन खरीद सकते हैं। कश्मीर का पश्मीना ऊन बकरियों की चार अलग-अलग नस्लों से आता है। यहां के पेपर मेशी से बने उत्पाद भी दुनियाभर के सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 

विज्ञापन
famous thing of gujarat kashmir jharkhand hariyana

झारखंड
आप यहां से पीतल के पुतले खरीद सकते हैं। पहली बार इस राज्य में पीतल को पिघलाकर अलग-अलग सांचों में ढालकर देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाई गई थी। इसके अलावा आप कर्नाटक से मैसूर का रेशम खरीद सकते हैं। भारत में सबसे अधिक रेशम कर्नाटक से आता है। मैसूर का रेशम अपनी न्यूनतम कारीगरी, बेहतरीन बुनाई और कोमलता के लिए जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed