फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Famous Temples in Jharkhand: झारखंड के सबसे प्रसिद्ध मंदिर, दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

Fri, 28 Apr 2023 04:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
Famous Temples to Visit in Jharkhand Know About Locations and Significance
Temple - फोटो : istock

Famous Temples in Jharkhand: भारत अध्यात्म और धर्म का देश है। यहां कई धर्मों के लोग रहते हैं। देश में हर धर्म से जुड़े मंदिर या पूजा घर मिल जाएंगे। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर राज्य में कई प्राचीन और पवित्र मंदिर हैं। इन मंदिरों से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। दूर-दराज से लोग मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां 52 शक्तिपीठ, 12 ज्योतिर्लिंगों के अलावा भगवान विष्णु और उनके अवतारों के कई मंदिर हैं। अक्सर देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों का जिक्र होने पर जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी, हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा देवी मंदिर, उत्तर प्रदेश में मथुरा के मंदिर, गुजरात में द्वारिकाधीश मंदिर, उड़ीसा में जगन्नाथ पुरी मंदिर और दक्षिण में कन्याकुमारी और रामेश्वरम का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि झारखंड में कभी कई प्रसिद्ध मंदिर हैं।



झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता और जल प्रपात देखने योग्य हैं, यहां दसम वाॅटर फाॅल से लेकर हुंडरू वॉटरफॉल तक कई खूबसूरत झरने पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हालांकि झारखंड का धार्मिक महत्व भी कम नहीं है। झारखंड जाएं तो यहां के कुछ सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं

Famous Temples to Visit in Jharkhand Know About Locations and Significance
बाबा बैद्यनाथ धाम - फोटो : Facebook/BabaBaidyanathJyotirlingaTemple

बैद्यनाथ मंदिर, देवघर

झारखंड का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवघर में है। देवघर को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। यहां बैद्यनाथ धाम मंदिर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण गिद्धौर राजवंश के दसवें राजा पुरनमल ने कराया था। इस मंदिर को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।

Famous Temples to Visit in Jharkhand Know About Locations and Significance
pahari mandir - फोटो : facebook

पहाड़ी मंदिर, रांची

रांची रेलवे स्टेशन से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पहाड़ी पर भगवान शिव का यह मंदिर स्थित है। सावन के महीने में इस मंदिर का काफी भीड़ रहती है। मंदिर का निर्माण पालकोट के राजा ने कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Temples to Visit in Jharkhand Know About Locations and Significance
bhadrakali temple - फोटो : facebook

भद्रकाली मंदिर, चौपारण

चौपारण में मां शक्ति के भद्रकाली रूप की पूजा होती है। यहां माता एक प्राचीन मंदिर है, जिसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में बौद्ध और जैन धर्म के अवशेष मिलते हैं। इसलिए यहां कई धर्मों के लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Famous Temples to Visit in Jharkhand Know About Locations and Significance
Jagannath Mandir Ranchi - फोटो : facebook

जगन्नाथपुर मंदिर, रांची

रांची में जगन्नाथपुर मंदिर स्थित है, जिसका निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था। यह मंदिर एक पहाड़ की चोटी पर एक किले की तरह बना है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के साथ विराजमान हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed