शाम एक ऐसा समय होता है जब हम अपनी जिंदगी के प्रति एक अलग सा लगाव महसूस करते हैं। हम में से कई लोग पहाड़ों के बीच शाम गुजारना चाहते हैं तो कोई नदी किनारे शाम बिताना चाहते हैं। इसलिए हम आपके लिए उन जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं जहां आप शाम बिता सकें। जहां आप इन पलों को सुकून से प्रकृति के बीच महसूस कर सकें।
बनारस
आध्यात्म और संस्कृति के संगम का शहर बनारस में शाम बिताने के लिए बेहतरीन जगह है। वैसे इस शहर की सुबह दूसरे शहरों की सुबह से बिल्कुल अलग है। और इस सुबह को अलग बनाती हैं मां गंगा। गंगा नदी के तट पर बैठे उगते सूरज का नजारा आपको गदगद कर देगा। अगर आप बनारस घूमने गए हैं या जाने की सोच रहे हैं तो वहा के सुबह का नजारा देखना बिल्कुल ना भूलें। आप नाव की सवारी करते हुए बादलों के पीछे से निकल रहे सूरज को देख सकते हैं।
राधानगर समुद्र तट हैवलॉक ( अंडमान )
अंडमान में स्थित हैवलॉक द्वीप की शाम बहुत ही खूबसूरत होती है। यह सनसेट प्वाइंट प्राकृतिक सौंदर्य के कारण दुनियाभर में लोकप्रिय है। हैवलॉक द्वीप हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। पूरे एशिया में सबसे बेस्ट सनसेट प्वाइंट माना जाता है। रेत की सफेद चादरें और सुहावना मौसम आपके और पार्टनर के बीच प्यार को बढ़ाता है।
टाइगर हिल, पश्चिम बंगाल
सूर्योदय देखने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है टाइगर हिल्स। दार्जलिंग आने वाले टूरिस्टों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहता है। टाइगर हिल से आप माउंट कंचनजंगा और माउंट एवरेस्ट के मनमोहक दृश्य को आप देख सकते हैं।
नंदी हिल्स
दक्षिण भारत के नंदी शहर में स्थित नंदी हिल्स की शाम बेहद ही खूबसूरत होती है। वादियों के बीच लाल रंग का आसमान लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आप एकांत जगह पसंद करते हैं तो यह सबसे अच्छी जगह है। आप अपने आप को प्रकृति के बीच पाएंगे। यहां बहुत पुराना मंदिर भी स्थित है। इसके अलावा तमिलनाडु में स्थित कन्याकुमारी दुनिया भर में सनसेट के लोकप्रिय है। समुद्र में डूबते हुए सूरज को देखने यहां हर रोज हजारों पर्यटक आते हैं।