फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ियों पर ट्रैकिंग का रखते हैं शौक तो ध्यान में जरूर रखें ये 5 बातें

Sat, 09 Mar 2019 06:04 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 09 Mar 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Essential Trekking Tips For Beginners
trekking in uttarakhand - फोटो : AmarUjala

आज-कल जिसे देखो वो पहाड़ी वादियों पर ट्रैकिंग पर जाने का प्लान कर रहा है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और प्लान बनाने के साथ-साथ इसके लिए खास कपड़े भी रख लिए हैं तो बता दें खाली कपड़ों से कुछ नहीं होने वाला। इसके अलावा भी आपको तमाम चीजों के बारे में ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे में आज हम आपको उन सारी बातों के बारे में बताएंगे जो आपकी ट्रिप का मजा खराब नहीं होने देंगे।

Essential Trekking Tips For Beginners
trekking in uttarakhand - फोटो : AmarUjala

सबसे पहली बात जिसका आपको ख्याल रखना है वो यह कि आप जहां भी ट्रैकिंग करने जा रहे हैं उस जगह के बारे में पहले ही मालूम कर लें कि वहां ट्रैकिंग के लिए कौन-कौन सी जगह हैं और किन जगहों पर जाना मना है। कोई जगह जितनी भी खूबसूरत क्यों न हो, अगर वहां ट्रैकिंग के लिए मनाही है तो वहां बिल्कुल न जाएं।

Essential Trekking Tips For Beginners
jungle trekking

अगर चाहते है ट्रिप का मजा किरकिरा न हो तो ट्रैकिंग पर अकेले हो या ग्रुप में साथ ले जाने वाला सामान हमेशा कम रखें। अपने बैग में जरूरी सामान ही रखें। जैसे दवाइयां, टोर्च, छाता आदि। फालतू का सामान बैग का वजन बढ़ाएगा और रास्ते में आपकी परेशानी ही बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Essential Trekking Tips For Beginners
ट्रैकिंग - फोटो : डेमो फोटो

ट्रैकिंग पर गाइड के साथ जाएं। अगर आप अकेले जा रहे हैं तो गाइड से रास्तों की जानकारी ले लें। उन्हीं रास्तों को फॉलो करें। कोई नया रास्ता आपको परेशानी में डाल सकता है। गाइड की बातों को कभी भी नजरअंदाज न करें।

विज्ञापन
Essential Trekking Tips For Beginners
jungle trekking

आपने बहुत लोगों को ट्रैकिंग से आने के बाद पैरों में दर्द की शिकायत करते सुना होगा। इसलिए जब आपने ट्रैकिंग पर जाना हो तो उसे कुछ दिन पहले रनिंग और जॉगिंग करना शुरू कर दें, जिससे आपको वापस आने पर ज्यादा दिक्कत न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed