कोरोना काल ने लोगों के घूमने-फिरने पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिए थे। लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर थे और सभी पर्यटक स्थल पूरी तरह बंद थे। लेकिन एक बार फिर से जिंदगी धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अब पटरी पर लौट रही है। ऐसे में लोग फिर से अपने काम-धंधे पर लौट रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ घूमने-फिरने के शौकीन लोग भी नई-नई जगहों का रूख कर रहे हैं। कोई हिल स्टेशन जा रहा है, तो कोई अपनी पसंदीदा जगहों पर जाकर अपनी पुरानी यादों का फिर ताजा कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस दशहरा आप ऐसा कर सकते हैं क्योंकि इस बार 14, 15, 16 और 17 अक्टूबर की छुट्टी आ रही है। ऐसे में आप इन चार दिनों में अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप किन जगहों पर जा सकते हैं।
{"_id":"6163f02e8ebc3e56e6482eaf","slug":"dussehra-2021-holiday-10-beautiful-tourist-places-under-10-thousand-and-near-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दशहरा घूमने का प्लान करें इन खूबसूरत जगहों पर, खर्चा सिर्फ 10 हजार रुपये","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
इस दशहरा घूमने का प्लान करें इन खूबसूरत जगहों पर, खर्चा सिर्फ 10 हजार रुपये
Mon, 11 Oct 2021 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 11 Oct 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
दशहरे की छुट्टियों में घूमने की बेस्ट जगह
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरे की छुट्टियों में घूमने की बेस्ट जगह
- फोटो : istock
लैंसडाउन
- उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन अपनी खूबसूरत के लिए जाना जाता है। दिल्ली से यहां की दूरी लगभग 279 किलोमीटर के आसपास है। यहां टिप इन टॉप से लेकर कई अन्य जगह घूमने के लिए हैं। आपका ये ट्रिप 10 हजार रुपये के अंदर ही हो जाएगा, जिसमें आपका खाना से लेकर कैंपिंग का खर्च शामिल है।
दशहरे की छुट्टियों में घूमने की बेस्ट जगह
- फोटो : istock
शिमला
- आप इन छुट्टियों में शिमला का भी प्लान कर सकते हैं। शिमला की दिल्ली से दूरी लगभग 346 किलोमीटर के आसपास है। यहां आप कुफरी, चैल, मॉल रोड और लोकल जगहों पर घूम सकते हैं और इसे एक यादगार ट्रिप बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरे की छुट्टियों में घूमने की बेस्ट जगह
- फोटो : Pixabay
भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी
- भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी की दिल्ली से दूरी लगभग 222 किलोमीटर के आसपास है। यहां हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और हजारों संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जातियों के पक्षियों को देखते हैं। यहां घुमकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
विज्ञापन
दशहरे की छुट्टियों में घूमने की बेस्ट जगह
- फोटो : Facebook/Beauty Of Uttarakhand
रानीखेत
- रानीखेत उत्तराखंड में स्थित है और दिल्ली से यहां की दूरी लगभग 350 किलोमीटर के आसपास है। यहां कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय है। वहीं, आप यहां जाकर बाइकिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, और पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।