Diwali 2022: आज दीपावाली पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। यूं तो देश भर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के कई मंदिर हैं। वहीं आज हम आपको देश के उन चुनिंदा लक्ष्मी-गणेश मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर पूजा करने पर आपको सुख शांति मिलती है। लक्ष्मी गणेश के ये मंदिर पूरे देश में काफी लोकप्रिय हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। ऐसे में दिवाली के दिन आप भी इन मंदिरों में जाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Diwali 2022: इस दिवाली लक्ष्मी गणेश के इन मंदिरों में करें पूजा, मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन