फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: भारत ही नहीं दुनिया की इन जगहों पर भी मनाई जाती है दिवाली, बस नाम हैं अलग-अलग

Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 celebration in india deepawali celebration in foreign countries with different names
दिवाली 2021 - फोटो : iStock

दिवाली का नाम मुंह पर आते ही चेहरे पर एक अलग मुस्कान आ जाती है। भारत में मनाए जाने वाले इस त्योहार को काफी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन के लिए लोग काफी खरीदारी करते हैं, घर और आसपास की जगहों को दीयों से सजाया जाता है और घर पर लाइटिंग की जाती है। वहीं, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा भी पूरे विधि-विधान से की जाती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी लोगों के घर विराजती हैं। भारत में मनाई जाने वाली दिवाली को देखने के लिए विदेशों से भी लोग भारत पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली भारत के अलावा और किन-किन देशों में मनाई जाती है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं, क्योंकि विदेशों में दिवाली भी मनाई जाती है, बस इनके त्योहार के नाम बदल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इन देशों के बारे में जान सकते हैं...

diwali 2021 celebration in india deepawali celebration in foreign countries with different names
दिवाली 2021 - फोटो : istock

थाईलैंड

  • थाईलैंड में भी दिवाली मनाई जाती है, लेकिन इसका नाम क्रियोंघ है। इस दिन यहां पर केले की पत्तियों से दीपक बनाए जाते हैं और फिर रात को इन दीयों को और धूप को जलाया जाता है। इसके बाद दीये और धूप को कुछ पैसों के साथ नदी में बहा दिया जाता है, और कुछ इस तरह यहां दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।


diwali 2021 celebration in india deepawali celebration in foreign countries with different names
दिवाली 2021 - फोटो : pixabay

कनाडा

  • कनाडा के न्यूफाउंड लैंड में 5 नवंबर का दिन बिल्कुल भारत की दिवाली की तरह होता है। इस दिन यहां पटाखों से काफी आतिशबाजी की जाती है। कहा जाता है कि अंग्रेज एवं आयरिश लोग यहां अच्छी जिंदगी की तलाश में आए थे, और इसी खुशी को इस त्योहार के जरिए जाहिर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 celebration in india deepawali celebration in foreign countries with different names
दिवाली 2021 - फोटो : Istock

श्रीलंका

  • श्रीलंका में दिवाली का त्योहार इसलिए भी खास महत्व रखता है, क्योंकि ये महाकाव्य रामायण से भी जुड़ा हुआ है। इस दिन यहां के लोग अपने-अपने घरों में मिट्टी के दीये जलाते हैं और एक-दूसरे के घर जाकर उनसे मिलते हैं। साथ ही इसके बाद ये सभी लोग मिलकर भोजन करते हैं, जो कि यहां का रिवाज है।
विज्ञापन
diwali 2021 celebration in india deepawali celebration in foreign countries with different names
दिवाली 2021 - फोटो : Istock

मलयेशिया

  • मलयेशिया में दिवाली को हरि दिवाली के रूप में जाना और मनाया जाता है। इस दिन यहां लोग जल्दी उठते हैं और फिर पानी और तेल से स्नान करते हैं। फिर देवी-देवताओं की पूजा की परंपरा है। वहीं, यहां कई जगहों पर इस दिन दिवाली के मेले भी लगाए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed