दिवाली का नाम मुंह पर आते ही चेहरे पर एक अलग मुस्कान आ जाती है। भारत में मनाए जाने वाले इस त्योहार को काफी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन के लिए लोग काफी खरीदारी करते हैं, घर और आसपास की जगहों को दीयों से सजाया जाता है और घर पर लाइटिंग की जाती है। वहीं, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा भी पूरे विधि-विधान से की जाती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी लोगों के घर विराजती हैं। भारत में मनाई जाने वाली दिवाली को देखने के लिए विदेशों से भी लोग भारत पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली भारत के अलावा और किन-किन देशों में मनाई जाती है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं, क्योंकि विदेशों में दिवाली भी मनाई जाती है, बस इनके त्योहार के नाम बदल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इन देशों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6180b808bc53cc2c5d410077","slug":"diwali-2021-celebration-in-india-deepawali-celebration-in-foreign-countries-with-different-names","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2021: भारत ही नहीं दुनिया की इन जगहों पर भी मनाई जाती है दिवाली, बस नाम हैं अलग-अलग","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Diwali 2021: भारत ही नहीं दुनिया की इन जगहों पर भी मनाई जाती है दिवाली, बस नाम हैं अलग-अलग
Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
दिवाली 2021
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली 2021
- फोटो : istock
थाईलैंड
- थाईलैंड में भी दिवाली मनाई जाती है, लेकिन इसका नाम क्रियोंघ है। इस दिन यहां पर केले की पत्तियों से दीपक बनाए जाते हैं और फिर रात को इन दीयों को और धूप को जलाया जाता है। इसके बाद दीये और धूप को कुछ पैसों के साथ नदी में बहा दिया जाता है, और कुछ इस तरह यहां दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।
दिवाली 2021
- फोटो : pixabay
कनाडा
- कनाडा के न्यूफाउंड लैंड में 5 नवंबर का दिन बिल्कुल भारत की दिवाली की तरह होता है। इस दिन यहां पटाखों से काफी आतिशबाजी की जाती है। कहा जाता है कि अंग्रेज एवं आयरिश लोग यहां अच्छी जिंदगी की तलाश में आए थे, और इसी खुशी को इस त्योहार के जरिए जाहिर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली 2021
- फोटो : Istock
श्रीलंका
- श्रीलंका में दिवाली का त्योहार इसलिए भी खास महत्व रखता है, क्योंकि ये महाकाव्य रामायण से भी जुड़ा हुआ है। इस दिन यहां के लोग अपने-अपने घरों में मिट्टी के दीये जलाते हैं और एक-दूसरे के घर जाकर उनसे मिलते हैं। साथ ही इसके बाद ये सभी लोग मिलकर भोजन करते हैं, जो कि यहां का रिवाज है।
विज्ञापन
दिवाली 2021
- फोटो : Istock
मलयेशिया
- मलयेशिया में दिवाली को हरि दिवाली के रूप में जाना और मनाया जाता है। इस दिन यहां लोग जल्दी उठते हैं और फिर पानी और तेल से स्नान करते हैं। फिर देवी-देवताओं की पूजा की परंपरा है। वहीं, यहां कई जगहों पर इस दिन दिवाली के मेले भी लगाए जाते हैं।