Best Places In Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड प्राचीन मंदिरों के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, यहां कई खूबसूरत स्थल हैं जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जहां उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश समेत पवित्र चार धाम हैं, तो वहीं नैनीताल, मसूरी जैसे शानदार हिल स्टेशन भी हैं। उत्तराखंड घूमने के लिए जाने की योजना बना रहे लोगों को यहां के सबसे सुंदर स्थल पर जरूर जाना चाहिए।
Best Places In Uttarakhand: उत्तराखंड की इस जगह के सामने फेल है सब कुछ
Best Places In Uttarakhand: धनौल्टी में पर्यटक प्राकृतिक शांति और हरियाली के लिए जा सकते हैं। साथ ही सर्दियों में बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं। यहां सुरकंडा माता मंदिर काफी खूबसूरत स्थल है। आइए जानते हैं धनौल्टी में क्या है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इको पार्क
उत्तर भारत के बेहतरीन स्नो डेस्टिनेशन में से एक धनौल्टी में अंबर और धारा नाम के इको पार्क हैं जो बच्चों और परिवारों के लिए बेहतरीन जगह है। यहां जंगल में वाॅक, झूले और ट्री हाउस का लुत्फ उठा सकते हैं।
सुरकंडा देवी मंदिर
धनौल्टी से 8 किमी दूर स्थित यह मंदिर शक्तिपीठों में से एक है और ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए भी आदर्श है। यहां रोप वे सुविधा भी उपलब्ध है।
कैंपिंग और एडवेंचर
यहां पैराग्लाइडिंग, ज़िपलाइनिंग, रैपलिंग और जंगल कैंपिंग का रोमांच भी लिया जा सकता है।
कैसे पहुंचे धनौल्टी?
- हवाई मार्ग से धनौल्टी की यात्रा के लिए सबसे निकटतम एयरपोर्ट देहरादून का जाॅलीग्रांट एयरपोर्ट है। यहां से धनौल्टी की दूरी लगभग 82 किमी है। एयरपोर्ट से टैक्सी, कैब के जरिए धनौल्टी पहुंचा जा सकता है।
- अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो धनौल्टी तक पहुंचने के लिए सबसे करीब देहरादून रेलवे स्टेशन या ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है। यहां से टैक्सी या बस से आसानी से धनौल्टी पहुंचा जा सकता है।
- दिल्ली से लगभग 325 किमी दूरी पर धनौल्टी है। आप दिल्ली या मसूरी से सीधे धनौल्टी के लिए सड़क मार्ग का विकल्प अपना सकते हैं। मसूरी होते हुए धनौल्टी के लिए सीधी बसें और टैक्सियां मिलती हैं।
धनौल्टी यात्रा का खर्च
दिल्ली से धनौल्टी तक की यात्रा के लिए बस या ट्रेन से लगभग दो हजार से तीन हजार रुपये तक खर्च हो सकते हैं। यहां दो दिन के लिए होटल दो-तीन हजार रुपये में मिल जाएगा। खान-पान पर लगभग एक-दो हजार रुपये खर्च हो सकते हैं। स्थानीय परिवहन पर दो हजार रुपये व्यय करने पड़ सकते हैं। चाहे तो स्कूटी का विकल्प अपना सकते हैं। कुछ जगहों पर एंट्री फीस या एक्टिविटी फीस के लिए एक हजार रुपये खर्च हो सकते हैं। धनौल्टी यात्रा के लिए दो लोगों के लिए कुल अनुमानित खर्च पांच-छह हजार रुपये हो सकता है।
धनौल्टी जाने का सही समय
अगर आप बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी माह के बीच धनौल्टी की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि गर्मियों में भी आप धनौल्टी जा सकते हैं, यहां का मौसम सुहाना ही रहता है। अक्तूबर से जून माह तक कभी भी धनौल्टी की यात्रा की जा सकती है।