Delhi One Day Trip: घूमने का शौक रखने वाले छुट्टी और जगह की तलाश में रहते हैं। किसी त्योहार के मौके पर, दफ्तर की छुट्टी होने पर या वीकेंड पर घूमने की योजना बना सकते हैं। वहीं छुट्टी के मुताबिक जगह का चयन करते हैं। कई बार वह किसी ऐसी जगह पर घूमने चले जाते हैं, जहां सैर करते समय उनका वक्त कम पड़ जाता है। जल्दबाजी में वह सब कुछ घूमने की चाह में खुलकर एंजॉय नहीं कर पाते हैं। इसलिए सफर पर जाएं तो समय के मुताबिक जगह को एक्सप्लोर करने की पूरी योजना बना लें।
Delhi One Day Trip: एक दिन की ट्रिप के लिए दिल्ली के पास हैं ये सुंदर जगहें, घूमकर आ जाएगा मजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरथल
दिल्ली के करीब मुरथल हैंगआउट के लिए मजेदार स्पाॅट है। एक दिन के ट्रिप के लिए आप दिल्ली से मुरथल के लिए रवाना हो सकते हैं। दिल्ली से मुरथल की दूरी 43 किलोमीटर है। एक घंटे की ड्राइव करके यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। मुरथल के लिए दिन में रवाना हो सकते हैं। यहां खाने के लिए बहुत सारी लजीज डिश मिल जाएंगी। कई मशहूर ढाबे हैं, जहां मक्खन लगे पराठे मशहूर हैं। घूम कर रात तक वापसी कर सकते हैं।
मानेसर देश के सबसे तेजी से बढ़ते औद्योगिक शहरों में से एक है। यह लोकप्रिय वेकेशन स्पॉट के रूप में मशहूर है। दिल्ली से मानेसर की दूरी लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर है। मानेसर में हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम और सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य की सैर के लिए जा सकते हैं।
दमदमा झील
दिल्ली से लगभग 60 किमी दूरी पर दमदमा झील है। इस खूबसूरत जलप्रपात के आसपास छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। यहां पिकनिक मनाने आ सकते हैं और एडवेंचर स्पोर्ट्स व नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं।