फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Markets for Eid Shopping: इन जगहों पर जाकर करें ईद की खरीदारी, ये हैं लखनऊ से दिल्ली तक के मुख्य बाजार

Sun, 30 Mar 2025 01:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 30 Mar 2025 01:57 PM IST
सार

आइए जानते हैं लखनऊ से दिल्ली तक की प्रमुख बाजार, जहां आप अपनी ईद के लिए खरीदारी करने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Best Markets for Eid Shopping from Lucknow to Delhi Eid ki Kharidari ke liye behtereen bazar
ईद की खरीदारी के लिए बाजार - फोटो : Adobe

Best Markets For Eid Shopping: ईद के लिए बाजार सज गई हैं और खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। लोग अपने शहर की किफायती बाजारों की तलाश में हैं, जहां ईद के लिए सभी जरूरी सामानों की खरीदारी कम पैसों में की जा सके। वैसे तो हर शहर में ही खास बाजारे होती हैं, जैसे दिल्ली में चांदनी चौक, लक्ष्मी नगर बाजार या सरोजिनी नगर मार्केट और मुंबई का हिल रोड मार्केट,दादर बाजार या फैशन स्ट्रीट। लेकिन अगर आप इस बार त्योहार पर किसी दूसरे शहर में हैं तो वहां की मशहूर बाजारों के बारे में जान लीजिए।



लखनऊ से दिल्ली तक ईद की खरीदारी के लिए कुछ प्रसिद्ध बाजारों के विकल्प दिए जा रहे हैं ,जहां आपको बेहतरीन कपड़े, जूते, इत्र, मिठाइयाँ और सजावट का सामान मिल सकता है। आइए जानते हैं लखनऊ से दिल्ली तक की प्रमुख बाजार, जहां आप अपनी ईद के लिए खरीदारी करने जा सकते हैं।



Best Markets for Eid Shopping from Lucknow to Delhi Eid ki Kharidari ke liye behtereen bazar
लखनऊ की बाजारें - फोटो : Adobe

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ चिकनकारी  कपड़ों और पारंपरिक सामान की खरीदारी का हब है। यहां अमीनाबाद बाजार सबसे लोकप्रिय है, जहां पारंपरिक कपड़े, चिकनकारी कुर्ते, साड़ियां, जूते-चप्पल आदि हर रेट में उपलब्ध हैं। यहां आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा, वो भी आपके बजट में। लखनवी चिकनकारी के कुर्ते और दुपट्टे के लिए चौक बाजार खास तौर पर मशहूर है। यहां जूतियां, नागरे और हस्तशिल्प सामान कम बजट में भी मिल जाता है। इसके अलावा लखनऊ में नखास बाजार और भूतनाथ मार्केट भी ईद के लिए जरूरी सभी सामान मिल जाएगा।

Best Markets for Eid Shopping from Lucknow to Delhi Eid ki Kharidari ke liye behtereen bazar
कानपुर की बाजार - फोटो : istock

कानपुर

कानपुर चमड़ा उत्पाद और पारंपरिक कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां की पैराडाइज बाजार में ईद के लिए शेरवानी, कुर्ते पजामे और फैंसी कपड़े किफायती दामों पर मिल जाते हैं। इसके अलावा बड़ा चौराहा मार्केट में लेदर का सामान जैसे बैग,बेल्ट और जूते व घड़िया आदि खरीदने जा सकते हैं। नयागंज बाजार से मिठाइयां, सूखे मेवे और ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं। फूल बाग मार्केट फैशन और डेकोरेशन आइटम  मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Markets for Eid Shopping from Lucknow to Delhi Eid ki Kharidari ke liye behtereen bazar
दिल्ली की बाजार - फोटो : Adobe Stock

दिल्ली

ईद की सबसे बेहतरीन खरीदारी के लिए दिल्ली टाॅप बाजारों के विकल्प देती है। चांदनी चौक बाजार से कुर्ते, सूट, शेरवानी और पारंपरिक परिधान खरीद सकते हैं। वहीं जामा मस्जिद बाजार इत्र, टोपियों, अत्तर, खजूर और मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध है। ब्रांडेड और डिजाइनर कपड़ों के लिए लाजपत नगर मार्केट जाएं। किफायती और ट्रेंडी फैशन के लिए सरोजिनी नगर बाजार से खरीदारी करें।

विज्ञापन
Best Markets for Eid Shopping from Lucknow to Delhi Eid ki Kharidari ke liye behtereen bazar
ईद की खरीदारी के लिए बाजार - फोटो : Adobe

मुंबई

मुंबई के हिल रोड मार्केट को दिल्ली का सरोजिनी नगर कहा जाता है। यहां वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर की काफी वैरायटी बेहद सस्ते दामों में मिल जाती हैं। कपड़ा ही नहीं घर को सजाने के लिए काफी चीजें इस बाजार से किफायती दामों में खरीद सकते हैं। इसके अलावा मुंबई के फैशन स्ट्रीट और दादर बाजार से भी ईद की खरीदारी कर सकते हैं। सस्ते दामों में ट्रेडिशनल कपड़े खरीदने के लिए यह मार्केट बेस्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed