फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2024: इन दुर्गा माता मंदिरों की है खास महिमा, दर्शन मात्र से मनोकामना हो सकती है पूरी

Mon, 08 Apr 2024 12:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 08 Apr 2024 12:55 PM IST
सार

नवरात्रि के मौके पर इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की होड़ लगती है, क्योंकि यहां नौ दिन दर्शन मात्र से इच्छापूर्ति होती है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Famous Durga Mata Mandir That are Believed To fulfill Wishes
नवरात्रि पर करें इन दुर्गा माता मंदिरों के दर्शन - फोटो : Istock

Famous Durga Mata Mandir: चैत्र नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस मौके पर घर में घटस्थापना होती है। साथ ही आसपास के दुर्गा माता मंदिरों के दर्शन के लिए भक्त जाते हैं। देश में कई प्राचीन दुर्गा माता मंदिर हैं, साथ ही 52 देवी शक्तिपीठ हैं, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।  



कई मंदिरों की चमत्कारी मान्यता है। कहा जाता है कि कुछ दुर्गा माता मंदिर ऐसे हैं, जहां दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के मौके पर इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की होड़ लगती है, क्योंकि यहां नौ दिन दर्शन मात्र से इच्छापूर्ति होती है।

Chaitra Navratri 2024 Famous Durga Mata Mandir That are Believed To fulfill Wishes
कामाख्या मंदिर - फोटो : PTI

कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी

असम राज्य के गुवाहाटी शहर में नीलांचल पहाड़ियों पर कामाख्या मंदिर स्थित है। इस स्थान पर देवी सती का एक अंग गिरा था, जिस कारण कामाख्या माता मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख शक्तिपीठ माता जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती का योनि भाग गिरा था। नवरात्रि के मौके पर कामाख्या माता मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Chaitra Navratri 2024 Famous Durga Mata Mandir That are Believed To fulfill Wishes
माता वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : amar ujala

वैष्णो देवी मंदिर, कटरा

जम्मू कश्मीर राज्य में माता वैष्णो देवी का दरबार है। यह भारत के सबसे प्राचीन और प्रमुख दुर्गा मंदिरों में से एक है। राज्य के कटरा जिले में त्रिकुटा पहाड़ी पर माता का मंदिर है। यहां माता दुर्गा वैष्णो देवी के रूप में विराजमान हैं। महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती पिंडी के रूप में त्रिकुटा पर्वत पर एक गुफा में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Famous Durga Mata Mandir That are Believed To fulfill Wishes
ज्वाला देवी - फोटो : social media

ज्वाला देवी मंदिर, कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ज्वाला देवी मंदिर स्थित है। मान्यता है कि ज्वाला देवी मंदिर में दर्शन से भक्तों के सभी कष्टों का अंत हो जाता है। इस स्थान पर देवी सती की जीभ गिरी थी । बाद में राजा भूमि चंद कटोच ने भव्य मंदिर का निर्माण कराया। इस मंदिर में अखंड ज्वाला जलती रहती है। मान्यता है कि ज्वाला के रूप में माता दुर्गा यहां विराजमान हैं। नवरात्रि के मौके पर इस मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं, कहते हैं कि ज्वाला जी कि दर्शन से बिगड़े काम बन जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed