{"_id":"5e771b6c8ebc3e773921fc83","slug":"chaitra-navratri-2020-maa-netula-mandir-jamui-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2020: माता के इस मंदिर में नेत्रहीनों को मिलती हैं आंखें, रोजाना दर्शन के लिए लगती है भीड़","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Chaitra Navratri 2020: माता के इस मंदिर में नेत्रहीनों को मिलती हैं आंखें, रोजाना दर्शन के लिए लगती है भीड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां दुर्गा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चैत्र नवरात्रि की आज से शुरुआत हो चुकी है। नौ दिन का यह पर्व शक्ति की देवी मां दुर्गा को समर्पित है। इस पर्व के दौरान माता के मंदिर में भक्तों का तांता लगने लगता है। माता के दरबार में लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए हाजिरी लगाते हैं। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में लोग देश के अलग-अलग मंदिरों में माता के दर्शन के लिए जाते हैं। हर मंदिर की अपनी खास विशेषता होती है। ऐसे में आज हम आपको मां नेतुला मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सालों भर भक्तों की भारी भीड़ लगती है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मां नेतुला मंदिर बिहार के जमुई जिले में सिकंदरा प्रखंड के कमुार गांव में स्थित है। अपनी मान्यताओं के कारण यह मंदिर केवल स्थानिय ही नहीं बल्कि दूर-दूर के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। मां नेतुला मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा का आयोजन होता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मां नेतुला मंदिर में लोग पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए मन्नतें मांगते हैं। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि अगर लगातार तीस दिन तक भक्त सच्चे मन से मंदिर में धरना दें तो माता मनवांछित फल की इच्छा पूरी करती हैं। इस मंदिर में अब तक न जाने कितने लोगों को खोई हुई आंखों की रौशनी व नि:संतान दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मान्यता है कि जब भगवान विष्णु ने मां सती के शरीर को खंडित किया था तो उनका पीठ यहीं गिरा था। इस मंदिर में मां के पीठ की पूजा की जाती है। इसके साथ ही यह मंदिर गंगा-जमुनी तहजीब को भी समेट कर रखा है। इस मंदिर में हिंदूओं के साथ-साथ मुस्लिम संप्रदाय के लोग हाजिरी लगाने आते हैं। प्रत्येक दिन सुबह और शाम में मां का फूलों से श्रृंगार और आरती की जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
कैसे पहुंचे
जुमई रेलवे स्टेशन व लखीसराय से मां नेतुला मंदिर की दूरी करीब तीस किलोमीटर है। वहीं नालंदा से मंदिर की दूरी 60 किलोमीटर है। जमुई से मंदिर जाने के लिए बसें उपलब्ध रहती हैं। आप चाहें तो छोटे वाहनों से भी मंदिर पहुंच सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।