फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheapest Travel Tips: सस्ते ट्रैवल के लिए अपनाएं ये टिप्स, यात्रा के दौरान नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ

Tue, 12 Apr 2022 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 12 Apr 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
Cheapest Travel Tips For Best Places Budget Travel Ideas
सस्ती ट्रिप के लिए टिप्स - फोटो : istock

ज्यादातर लोगों को यात्रा का शौक होता है लेकिन वह पैसे बचाने या अधिक व्यय होने के डर से यात्रा पर नहीं जा पाते। वहीं अगर परिवार के साथ या दोस्तों व अधिक लोगों के साथ यात्रा करनी हो तो भी खर्च ज्यादा हो जाता है। इसलिए लोग यात्रा का प्लान कैंसिल करते रहते हैं। पैसे बचाने के लिए अक्सर लोग ऐसे ट्रैवल डेस्टिनेशन पर घूमने जाते हैं, जहां अधिक खर्च न हो। सस्ती और अच्छी ट्रिप के लिए लोकेशन से ज्यादा जरूरी है, बजट में ट्रिप को प्लान करना। किसी भी यात्रा पर जाने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान देना पड़ता है, इससे आप यात्रा का लुत्फ भी उठा सकते हैं और जेब पर बोझ भी नहीं बढ़ेगा। साल में एक की बजाए आप दो से तीन अच्छी ट्रिप भी प्लान कर पाएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए अच्छी और सस्ती यात्रा के लिए बजट में ट्रिप को कैसे करें प्लान। 

Cheapest Travel Tips For Best Places Budget Travel Ideas
सस्ती ट्रिप के लिए टिप्स - फोटो : Pixabay

ट्रेन से करें यात्रा

यात्रा के दौरान पैसे बचाने के लिए ट्रेन एक अच्छा विकल्प है। ट्रेन अन्य साधनों की तुलना में सस्ता ट्रांसपोर्ट है, वहीं ट्रेन में सफर के भी अपने ही फायदे हैं। जैसे आप आराम से यात्रा तो कर ही सकते हैं, साथ ही कई स्थानों के शानदार नजारों का लुफ्त भी उठा सकते हैं। अन्य यात्रियों से बातचीत के साथ ही उनके कल्चर और शहर के प्रसिद्ध जगहों के बारे में जान सकते हैं। सबसे जरूरी बात कि ट्रेन में सफर कम खर्चीला होता है।

Cheapest Travel Tips For Best Places Budget Travel Ideas
सस्ती ट्रिप के लिए टिप्स - फोटो : Pixa

स्थानीय खाना

आप किसी भी जगह पर जाते हैं तो खाने में व्यय अनिवार्य होता है। कुछ जगहों पर खाना महंगा हो सकता है। ऐसे में जिस भी लोकेशन को घूमने गए हैं, वहां का लोकल फूड जरूर ट्राई करें। वहां का लोकल स्ट्रीट फूड सस्ता और बजट में भी होगा और क्षेत्रीय व्यंजन के स्वाद को भी प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Travel Tips For Best Places Budget Travel Ideas
सस्ती ट्रिप के लिए टिप्स - फोटो : Pixabay

ऑफ सीजन करें यात्रा

सस्ती यात्रा करने के लिए आप लोकेशन पर ऑफ सीजन जाने का प्लान कर सकते हैं। ऐसे समय में होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक में पैसे बच जाते हैं। इसके अलावा अन्य चीजें भी काफी सस्ती हो जाती है।  ऑफ सीजन यात्रा का एक फायदा इस कोरोना काल में ये भी है कि भीड़ कम होने के कारण आपकी संक्रमण से भी सुरक्षा हो सकती है।

विज्ञापन
Cheapest Travel Tips For Best Places Budget Travel Ideas
सस्ती ट्रिप के लिए टिप्स - फोटो : Pixabay

पहले से प्लान कर लें ट्रिप

अच्छी और सस्ती यात्रा के लिए पहले से ही ट्रिप को प्लान कर लें। इससे आपको समय मिल जाएगा लोकेशन को लेकर कई रिसर्च करने का। जैसे- जिस जगह पर आप जा रहे हैं वहां कौन से होटल में आप रुक सकते हैं। होटल कहां और कितना सस्ता मिल सकता है। वहां घूमने के लिए किस तरह के ट्रांसपोर्ट का सहारा आप ले सकते हैं। कितने पैसे में आप घूम सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed