Sunrise and Sunset Points in India: सुबह की पहली किरण अपने साथ प्रकाश के साथ ही प्रकृति की खूबसूरती को भी देखने लायक बनाती है। उगते सूरज का नजारा किसी भी दार्शनिक स्थल, पर्यटन क्षेत्रों को अधिक प्रभावी बना देता है। वहीं सूर्यास्त का दृश्य भी बहुत खूबसूरत होता है।
Sunrise-Sunset Points: इन जगहों पर दिखता है सबसे खूबसूरत सूर्योदय और सूर्यास्त
कन्याकुमारी, तमिल नाडु
भारत के दक्षिण में कन्याकुमारी बेहद सुंदर जगह है। वैसे तो कन्याकुमारी अपने धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता पूर्ण पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है। विदेशों से भी लोग कन्याकुमारी की खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। अगर आप कन्याकुमारी आएं तो सनराइज का बेहद शानदार नजारा जरूर देखें। कन्याकुमारी के पेनिन्सुलर इंडिया के साउदर्न मोस्ट टिप से लक्षद्वीप सागर पश्चिम घाट की आखिरी रेंज मिलती है। इस स्थान से उगता और डूबता सूरज का दृश्य बेहद सुंदर है।
टाइगर हिल, दार्जिलिंग
सूरज की पहली किरण जब सबसे पहाड़ की सबसे ऊंची चोटियों पर पड़ती है, तब इसका रंग कुछ गुलाबी सा लगता है और फिर खुलते नारंगी रंग में बदल जाता है। सूर्योदय के दौरान रंगों के इसी बदलाव को देखने के लिए दार्जिलिंग जा सकते हैं। दार्जिलिंग के टाइगर हिल से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य सुकून का अनुभव कराता है।
कच्छ का रण, गुजरात
गुजरात के इस प्रांत में सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा उस समय अधिक अद्भुत नजर आता है, जब सफेद नमक की चादर के उस पार से हल्की सुनहरी किरण नजर आती है। सूरज की चमक सफेद नमक को सुनहरा बना देती है और यह दृश्य किसी और ही लोक का अनुभव देता है।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
गंगा किनारे घाट पर बैठकर उगता सूरज देखना भी कुछ कम सुकून भरा नहीं होता। वाराणसी में गंगा घाट पर बैठ सुबह के उगते सूरज या शाम के ढलते सूरज को देखने का अलग ही आनंद होता है। शाम में वक्त तो सूरज ढलने पर संध्या आरती होती है। इस दौरान गंगा पर तैरते झिलमिलाते दीपों के रूप में छोटे छोटे कई सूरज नजर आ जाते हैं, जो गंगा के निर्मल पानी को सुनहरा बना देते हैं।