फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Travel Destination: मात्र 5000 रुपये में घूम सकते हैं ये जगहें, जीवनसंगिनी को सफर पर ले जाकर करें खुश

Sat, 08 Mar 2025 12:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Mar 2025 12:16 PM IST
सार

 भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप इन ट्रिक्स को अपनाकर अपने पार्टनर के साथ महज 5000 रुपये में सफर का आनंद ले सकते हैं। कम खर्च में खूबसूरत नजारों, शानदार मौसम और बेहतरीन अनुभव लेने के लिए यहां बताई जा रही, जगहों का चयन करें। 

विज्ञापन
Best Romantic Destinations for couples to visit under 5000 Partner Ke Saath In Romantic Jagahon Ka Banaye Plan
कपल के लिए सस्ते रोमांटिक पर्यटन स्थल - फोटो : Adobe Stock

Romantic Destinations for couples :कई दिनों से आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड कहीं घूमने के लिए कह रही हैं? क्या किसी सफर पर गए हुए आपको लंबा वक्त हो गया है? तो अब वक्त निकाल लें, अपने पार्टनर को एक छोटी सी रोमांटिक ट्रिप का लुत्फ उठाने का मौका दें और उनके साथ कुछ खास पल बिताएं। पैसों की चिंता न  करें, कम बजट में भी आप घूमने जा सकते हैं। हालांकि बजट ट्रिप के लिए सही प्लानिंग का होना जरूरी है।



घूमने के लिए स्थानीय परिवहन का उपयोग करें। बजट होटल, होमस्टे या हाॅस्टल में ठहरें। आफ सीजन में यात्रा करें और गंतव्य तक पहुंचने के लिए फ्लाइट के बजाए रेल या बस यात्रा पहले से बुक करें। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप इन ट्रिक्स को अपनाकर अपने पार्टनर के साथ महज 5000 रुपये में सफर का आनंद ले सकते हैं। कम खर्च में खूबसूरत नजारों, शानदार मौसम और बेहतरीन अनुभव लेने के लिए यहां बताई जा रही, जगहों का चयन करें। 

Best Romantic Destinations for couples to visit under 5000 Partner Ke Saath In Romantic Jagahon Ka Banaye Plan
ऋषिकेश - फोटो : AdobeStock

ऋषिकेश

उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय और बजट फ्रेंडली पर्यटन स्थलों में से एक ऋषिकेश है। यहां आप 4 से 5 हजार रुपये प्रति कपल के खर्च पर घूम सकते हैं। ऋषिकेश योग, रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। दिल्ली से हरिद्वार, देहरादून या सीधे ऋषिकेश के लिए बस या रेल सुविधा उपलब्ध है। शाम की गंगा आरती, लक्ष्मण झूला और राम झूला पर घूमना, रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग करना, कैंपिंग औ योग व मेडिटेशन का अनुभव लेने के लिए यहां पहुंचं।

Best Romantic Destinations for couples to visit under 5000 Partner Ke Saath In Romantic Jagahon Ka Banaye Plan
कसोल - फोटो : istock

कसोल

हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थलों के मामले में काफी समृद्ध है। यहां कई लोकप्रिय हिल स्टेश हैं, जिसमें से एक कसोल है। कसोल हिप्पी कल्चर और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। कसोल में पार्वती नदी के किनारे रिलैक्स करें। मलाणा और तोष गांव की ट्रैकिंग पर जाएं। कैफे में इजरायली फूड ट्राई करें। कैंपिंग का मजा लें और इतना सबकुछ सिर्फ 5000 रुपये के बजट में संभव है। कसोल पहुंचने के लिए भुंतर तक बस से जाएं और आगे का सफर स्थानीय बस या टैक्सी से करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Romantic Destinations for couples to visit under 5000 Partner Ke Saath In Romantic Jagahon Ka Banaye Plan
जयपुर - फोटो : amar ujala File

जयपुर

ऐतिहासिक किलों और शानदार संस्कृति का लुत्फ उठाने के लिए राजस्थान के जयपुर जिले की यात्रा कर सकते हैं। यहां आमेर का किला, हवा महल, चोखी ढाणी में राजस्थानी संस्कृति का अनुभव ले सकते हैं। स्थानीय बाजारों में शाॅपिंग और जयपुर का मशहूर स्ट्रीट फूड का स्वाद चखें। बस या ट्रेन दोनों ही माध्यमों से आसानी से जयपुर पहुंचा जा सकता है।  जयपुर की दो दिन की कपल ट्रिप 5000 रुपये में पूरी की जा सकती है। 

विज्ञापन
Best Romantic Destinations for couples to visit under 5000 Partner Ke Saath In Romantic Jagahon Ka Banaye Plan
मैकलोडगंज - फोटो : Adobe

मैकलोडगंज

हिमाचल प्रदेश में ही मैकलोडगंज हिल स्टेशन है जहां तिब्बती संस्कृति और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे का आनंद उठा सकते हैं। कपल को 4500 से 5000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है लेकिन साथ वक्त बिताने के लिए यहां बहुत कुछ है। पठानकोट तक ट्रेन से पहुंचे और आगे के सफर के लि बस या टैक्सी का विकल्प चुनें। मैकलोडगंज यात्रा के दौरान भागसूनाग झरना और त्रिउंड ट्रेक घूमने जाएं। तिब्बती मठों में शांति का अनुभव लें। बाजारों से तिब्बती आर्ट और हैंडीक्राफ्ट खरीदें। बौद्ध कैफे और मोमोज का आनंद लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed