फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ पांच हजार रुपये में पूरे ठाठ-बाट से बिता सकते हैं इन तीन जगहों पर छुट्टियां

Fri, 04 Oct 2019 05:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 04 Oct 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
visit 3 offbeat places of India under 5000 rupees in october to december 2019
हर समय घूमना भले सभी के लिए संभव न हो लेकिन घूमने का शौक तो सभी रखते हैं। हालांकि कई लोग अक्सर बजट की वजह से प्लान नहीं बना पाते। लेकिन भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां जाने की आपको बस तैयारियां करनी है क्योंकि इन जगहों पर आपकी जेब ढीली नहीं होगी। खूबसूरत जगह पर अलग संस्कृति, कला और पकवान का मजा लेने के लिए तैयार हो जाएं। आज हम आपको तीन ऑफबीट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सिर्फ पांच हजार रुपये खर्च करके सुहाना सफर तय कर सकते हैं। 
visit 3 offbeat places of India under 5000 rupees in october to december 2019
मंदारमणि

यह वह जगह है जहां गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। पवित्र प्राचीन स्थान मानी जाने वाली ये जगह वास्तव में इतना सुंदर है जहां पहुंचकर अापका सारा तनाव दूर हो जाएगा। ये एक आकर्षक बीच है, जहां ज्यादा भीड़ नहीं होती। अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो 600 रुपये में ट्रेन से कोलकाता पहुंच सकते हैं।

कोलकाता से बस लेकर मंदारमणि पहुंच जाएंगे। एटिकट का किराया 140 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है। मंदारमणि में ठहरने के लिए कई होटल और रिसॉर्ट हैं। जिसका किराया 600 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से जनवरी के बीच होता है। 

visit 3 offbeat places of India under 5000 rupees in october to december 2019
मुक्तेश्वर

अगर आपको एडवेंचर ट्रैवल पसंद हैं लेकिन सिर्फ ऋषिकेश में ही सिमट कर नहीं रह जाना चाहते तो मुक्तेश्वर की ओर रुख करें। रॉक-क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग और ऐसे दूसरी रोमांच भरी यात्रा के लिए मुक्तेश्वर को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां पहुंचने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन और फिर काठगोदाम से मुक्तेश्वर के लिए बस की सवारी है।

ट्रेन और बस के हिसाब से कुल किराए में 700 से 1500 रुपये खर्च हो सकते हैं। यहां ठहरने के लिए आपको 500 रुपये प्रति रात की कीमत पर कई होटल और हॉस्टल मिल जाएंगे। घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर और मार्च से जुलाई के बीच होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
visit 3 offbeat places of India under 5000 rupees in october to december 2019
दमन और दिउ

गुजरात वासियों के लिए वीकेंड की बेस्ट जगह के तौर पर मशहूर दमन और दिउ बेहद खूबसूरत जगह है। सुंदर समुद्र तट, दिलकश नजारे आपके एक पर्फेक्ट वीकेंड के लिए और क्या चाहिए।  अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो तो 650 रुपये में ट्रेन से गुजरात पहुंच सकते हैं। गुजरात से दमन तक बस का किराया लगभग 200 रुपये और दीउ के लिए 500 रुपये से शुरू होता है। घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed