फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजमेर घूमने जाने का है प्लान, तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल न भूलें

Tue, 16 Feb 2021 03:35 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 16 Feb 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
Best tourist places to visit in Ajmer
अजमेर का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

अजमेर राजस्थान का एक एतिहासिक शहर है, जो अरावली पर्वत श्रेणी की तारागढ़ पहाड़ी की ढाल पर स्थित है। इस शहर को सातवीं शताब्दी में अजयराज सिंह नामक एक चौहान राजा द्वारा बसाया गया था। पहले अजमेर को 'अजयमेरु' नाम से जाना जाता था। कहते हैं कि चौहान वंश ने ही तारागढ़ किले का निर्माण करवाया था, जिसे 'भारत का पहला पहाड़ी किला' कहा जाता है। आज अजमेर देश का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है, जहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं...

Best tourist places to visit in Ajmer
अजमेर शरीफ - फोटो : Facebook/Saqib Iqbal

अजमेर शरीफ 

  • अजमेर में स्थित मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इस दरगाह में हर धर्म-समुदाय के लोग मत्था टेकने के लिए आते हैं। यहां आकर लोग मन्नत मांगते हैं और वो पूरी हो जाने पर यहां आकर लोग दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं। 
Best tourist places to visit in Ajmer
पुष्कर झील - फोटो : Facebook/Pushkar

पुष्कर 

  • अगर आप अजमेर गए और पुष्कर नहीं घूमे तो मतलब आपने कुछ नहीं घूमा। यह राजस्थान का एक विख्यात तीर्थ स्थान है, जहां ब्रह्मा जी का मंदिर है। कहते हैं कि पूरे देश में यह ब्रह्माजी का इकलौता मंदिर है। इसके अलावा पुष्कर झील भी देशभर में मशहूर है। इसे भारत के पांच पवित्र सरोवरों में से एक माना जाता है। यह अजमेर शहर से14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best tourist places to visit in Ajmer
तारागढ़ किला - फोटो : Facebook/Fabulous Rajasthan

तारागढ़ किला 

  • यह किला अरावली पर्वत पर स्थित है। यह अजमेर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। पहाड़ी की खड़ी ढलान पर बने इस किले में प्रवेश करने के लिए तीन विशाल द्वार बनाए गए हैं। यह किला पर्यटकों के लिए वास्तुकला का एक शानदार और उत्कृष्ट उदाहरण पेश करता है। घूमने के लिहाज से यह एक बेहतरीन जगह है। 
विज्ञापन
Best tourist places to visit in Ajmer
अढ़ाई दिन का झोपड़ा - फोटो : iStock

अढ़ाई दिन का झोपड़ा 

  • यह एक मस्जिद है, जो भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक और अजमेर का सबसे पुराना स्मारक है। इसे वर्ष 1192 में अफगान सेनापति मोहम्मद गोरी के आदेश पर कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था। हालांकि कहा जाता है कि इस जगह पर एक बहुत बड़ा संस्कृत विद्यालय (स्कूल) और मंदिर था, जिन्हें तोड़कर मस्जिद में बदल दिया गया था। यही वजह है कि यह अंदर से एक मस्जिद की तरह न लगकर, किसी मंदिर की तरह दिखाई देता है। हर साल यहां हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed