Best 5 Places For Rafting: अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए ऐसी जगहों पर जाने का प्लान बनाना भी शुरू कर दिया है, जहां ठंडक होती है। इसी मौसम में लोगों को राफ्टिंग करने का भी खुमार चढ़ता है। लेकिन अक्सर ये समझ नहीं आता कि राफ्टिंग करने कहां जाना है।
यदि आप भी राफ्टिंग पर जाना चाहते हैं, लेकिन ये समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं तो यहां हम आपको राफ्टिंग के लिए पांच सबसे खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन सभी जगहों पर जाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
2 of 6
ऋषिकेश, उत्तराखंड
- फोटो : Adobe stock
ऋषिकेश, उत्तराखंड
यदि आप राफ्टिंग करने का विचार कर रहे हैं तो ऋषिकेश, उत्तराखंड से बेहतर जगह कोई अन्य हो नहीं सकती। दरअसल, एक तो ऋषिकेश दिल्ली से बेहद पास है और यहां जाने के लिए आपको लखनऊ और दिल्ली से सीधी ट्रेन और बस भी मिल जाती है। यहां राफ्टिंग के अलावा आप शिवपुरी और रिवरसाइड कैम्पिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां राफ्टिंग का दाम काफी कम रहता है।
3 of 6
लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश
- फोटो : Adobe stock
लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल के आस-पास रहते हैं तो आपके लिए इस खूबसूरत जगह पर जाकर राफ्टिंग करना काफी सुविधाजनक हो सकता है। लाहौल और स्पीति घाटी में रिवर राफ्टिंग के लिए कोकसर से तांडी तक का 90 किलोमीटर का क्षेत्र, जहां चंद्रा और भागा नदियां मिलकर चंद्रभागा (चिनाब) बनाती हैं। इसमें कई जगहों पर राफ्टिंग की जाती है।
4 of 6
कोलाड, महाराष्ट्र
- फोटो : Adobe stock
लद्दाख, जम्मू और कश्मीर
यदि आपके पास छुट्टियां बिताने के लिए काफी समय है तो लद्दाख निकल पड़िए। लद्दाख में बहने वाली जंस्कार नदी पर राफ्टिंग कराई जाती है। यहां राफ्टिंग के दौरान आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। ऐसे में आप राफ्टिंग के साथ-साथ खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।
5 of 6
कोलाड, महाराष्ट्र
- फोटो : Adobe stock
कोलाड, महाराष्ट्र
यदि आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो कोलाड जाकर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। मुंबई और पुणे के पास बसा शहर कोलाड महाराष्ट्र की टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। कोलाड कुंडलिका नदी में राफ्टिंग कराई जाती है।