फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर के साथ रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां तो बनाए ट्रेवलिंग प्लान, दूर हो जाएंगे सारे गिले-शिकवे

Sun, 15 Mar 2020 09:37 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 15 Mar 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
benefits of travelling with partner and travel strengthens relationships

रिलेशन मजबूत बने यह कौन नहीं चाहता है। अपने जीवनसाथी के साथ हर कोई खुशनुमा जीवन व्यतीत करना चाहता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं, जिस कारण दूरियां बढ़ने लगती हैं और हमारा पार्टनर हमसे नाराज हो जाता है। अगर आपके पार्टनर भी आपसे बात-बात पर नाराज हो जाते हैं तो आप उनके साथ ट्रेवलिंग कर उनको आसानी से मना सकते हैं। यहीं नहीं साथ में सफर करने से आपका रिश्ता भी मजबूत होगा और आप खुशनुमा जीवन व्यतीत कर पाएंगे। हम नई जगहों की सैर उस जगह को जानने और मनोरंजन के लिए करते हैं। ट्रेवलिंग करना लगभग हर दूसरे व्यक्ति का शौक होता है। पार्टनर के साथ घूमने से हम अपने रिश्ते को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकते हैं।


आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पार्टनर के साथ ट्रेवल करने से आपकी लव लाइफ कैसे बेहतर हो सकती है....  

benefits of travelling with partner and travel strengthens relationships

पार्टनर को करीब से जानना

  • आप अपने पार्टनर को सही तरीके से जानना चाहते हैं तो, उनके साथ ट्रेवल करें। हो सकता है आप अपने पार्टनर को कई सालों से जानते हो, परंतु कभी- कभी दुनिया की भी़ड़ में हमारा पार्टनर हमसे खुलकर अपनी बातें कह नहीं पाता है। ट्रेवलिंग के दौरान हमें अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस यात्रा में हम अपने पार्टनर के साथ अकेले होंगे और हम अपने दिल की सभी बातें खुलकर कर सकेंगे। यहीं नहीं हमारा पार्टनर भी हमसे अपने मन की बातें कह पाएगा। यह यात्रा हमारी दूरियों को नजदीकियों में बदल देगी।
benefits of travelling with partner and travel strengthens relationships

फाइनेंशियल आदतें

  • बेहतर रिलेशन के लिए हमें अपने पार्टनर की फाइनेंशियल आदतों का पता होना काफी आवश्यक है। अपने पार्टनर के साथ रहने भर का ये मतलब नहीं है कि आप उनकी सभी आदतों के बारें में जानते हो. खासकर उनकी पैसें खर्च करने की आदत के बारें में। पार्टनर के साथ ट्रेवलिंग के दौरान हमें उनकी फाइनेंशियल आदतों का पता चलता है। पार्टनर कितना खर्च करता है, पैसों को लेकर उनकी क्या धारणा है, इस बात का पता हमें यात्रा के समय ही लग पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of travelling with partner and travel strengthens relationships

रिलेशन को बेहतर बनाने के लिए

  • यह अक्सर देखा जाता है कि कप्लस एक- दूसरे से प्यार तो बहुत करते हैं, परंतु इस भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण समय नहीं दे पाते हैं, जिस कारण रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। कभी-कभी  घर, आफिस की जिम्मेदारियों के कारण दूरियां इतनी बढ़ जाती है कि लड़ाइयां होने लगती है। ऐसे में साथ में ट्रेवलिंग करने से ही पार्टनर से रिकनेक्ट किया जा सकता है। जिम्मेदारियों की वजह से हम पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं और बहुत सी बातें होती हैं जो हम कह नहीं पाते हैं। परंतु पार्टनर के साथ ट्रेवल करने से आप उनसे अपनी सभी बातें कह भी पाएंगे और आपका रिश्ता पहले से भी अधिक मजबूत हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed