फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मालदीव की खूबसूरती हैरान कर देती है सबको, ये तस्वीरें आपको कर देंगी रोमांचित

Thu, 11 Feb 2021 11:22 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Beautiful places to visit Maldives island pictures
मालदीव का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Blissful Travel and Leisure

छुट्टियां मनाने या घूमने के लिहाज से मालदीव दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। हिंद महासागर में स्थित यह द्वीपीय देश जनसंख्या और क्षेत्र, दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है। मालदीव में कुल 1,192 टापू हैं, जिसमें से सिर्फ 200 टापूओं पर ही लोग रहते हैं। यह द्वीपीय देश इतना खूबसूरत है कि यहां बड़े से बड़े सेलिब्रिटीज भी छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। कम बजट में अगर आप भी विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो यह आपके लिए भी बेहतरीन जगह है। हम आपके लिए मालदीव की कुछ शानदार तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आपका भी मन यहां आने के लिए मचल उठेगा। 

Beautiful places to visit Maldives island pictures
मालदीव का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

चूंकि फिलहाल कोरोना महामारी चल रही है, ऐसे में बहुत से देशों में पर्यटन स्थलों को बंद रखा गया है, लेकिन मालदीव को पिछले साल ही पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। यहां अब तक हजारों पर्यटक घूमने के लिए आ चुके हैं। हालांकि यहां आने से पहले पर्यटकों को पहले कोविड-19 की निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी पड़ती है। साथ ही एक ऑनलाइन फॉर्म भी भरना पड़ता है। 

Beautiful places to visit Maldives island pictures
मालदीव का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

पर्यटन मालदीव का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा अर्जक और सकल घरेलू उत्पाद का सबसे बड़ा सहयोगी भी है। पहले यहां के लोगों की आय का स्रोत सिर्फ मत्स्य पालन ही था, लेकिन साल 1972 में पर्यटन के उद्भव से मालदीव की अर्थव्यवस्था ही बदल गई। पर्यटन अब मालदीव के लोगों की आय और आजीविका का मुख्य स्रोत बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful places to visit Maldives island pictures
मालदीव का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

मालदीव में 100 से भी अधिक आइलैंड रिजॉर्ट हैं, जहां सभी जरूरी सुख-सुविधाएं उपलब्ध हैं। आप अपने बजट के हिसाब से मालदीव में ठहरने के लिए किसी भी रिसॉर्ट का चुनाव कर सकते हैं। यहां का नीला समुद्र और समुद्री तट पर फैली सफेद रेत की चादर रोमांचित कर देती है। 

विज्ञापन
Beautiful places to visit Maldives island pictures
मालदीव का अंडरवाटर विला - फोटो : Facebook/Lee Abbamonte

अगर आप बिल्कुल नजदीक से समुद्री जीवों को देखने का आनंद उठाना चाहते हैं तो मालदीव में इसकी भी सुविधा है। यहां स्थित द मुराका अंडरवाटर विला पर्यटकों को खूब लुभाता है। इस अंडरवाटर विला में पानी के 16 फीट अंदर एक बेडरूम बनाया गया है, जहां जाकर आप समुद्री जीवों को बिल्कुल पास से देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed