{"_id":"5d31b3218ebc3e6cdb2e8a11","slug":"australia-best-destination-for-monsoon-and-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मौसम मेें घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया है बेस्ट डेस्टिनेशन, जहां एडवेंचर और खूबसूरती है भरपूर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
इस मौसम मेें घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया है बेस्ट डेस्टिनेशन, जहां एडवेंचर और खूबसूरती है भरपूर
खूबसूरती के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया पर्यटन के हिसाब से बहुत ही समृद्ध देश है। ऑस्ट्रेलिया आइलैंड, मेनलैंड, रेगिस्तान और घने जंगलों में बटा हुआ है। यहां के शहर बहुत ही खूबसूरत और देखने में भव्य हैं। अगर इस मौसम में आप फॉरेन टूर करना चाहते हैं तो ऑस्ट्रेलिया बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। तो आइए जानते हैं घूमने के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया में क्या-क्या है।
2 of 5
- फोटो : pixabay
गर्मी का मौसम ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बेहतरीन मौसम है। क्योंकि जब भारत में भीषण गर्मी पड़ती है तो ऑस्ट्रेलिया में गुलाबी सर्दी यानी की हल्की ठंड का मौसम होता है। ऑस्ट्रेलिया में मॉनसून का मौसम भी बेहद खूबसूरत होता है। इस दौरान यहां की प्राकृतिक सुंदरता और निखर जाती है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है।
3 of 5
- फोटो : pixabay
ऑस्ट्रेलिया में मौजूद फ्रेजर आइलैंड दुनिया का सबसे लंबा सैंड आइलैंड माना जाता है। अगर आप अनछुई प्रकृति की सुंदरता को निहारना चाहते हैं तो आपको यहां जरुर आना चाहिए। यहां आपको मछलियों और जंगली कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां देखने को मिलेंगी जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : pixabay
अगर आप ऑस्ट्रेलिया में वाइल्ड लाइफ का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया जाना चाहिए। तस्मानिया ऑस्ट्रेलिया का आइलैंड है और घने जंगलों का बादशाह भी। इस आइलैंड पर आपको घने जंगल, खूबसूरत बीच और ऐतिहासिक इमारत देखने को मिल जाएंगे। यहां उस वक्त के इमारत मौजूद हैं जब ब्रिटिश अपराधियों की कैदगाह के रूप में तस्मानिया को जाना जाता था।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : pixabay
वाइल्ड हेरिटेज साइट काकादु
काकादु ऑस्ट्रेलिया का एक वन्यजीव और नैशनल पार्क है। यहां सैकड़ों आदिवासी समूहों का घर है। यह कई हजार किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां आप रोमांच, संस्कृति, वन्यजीव, पेड़-पौधे और आदिवासी समूहों की संस्कृति की दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सिडनी भी घूम सकते हैं, जिसे ऑस्ट्रेलिया का सबसे सुंदर शहर माना जाता है। यहां आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा जैसे कि दुनियाभर में प्रसिद्ध ओपेरा हाउस, मैरीटाइम म्यूजियम, बॉटनिकल गार्डन, सिडनी टॉवर आई, जेनोलन की गुफाएं, ब्लू पर्वत, सिडनी एक्वेरियम, मैडम तुसाद म्यूजियम, कॉकल खाड़ी, हॉर्बर ब्रिज जैसी शानदार जगहें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।