फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी पर करनी है श्रीहरि की पूजा तो भगवान विष्णु के इन मंदिरों के करें दर्शन

Tue, 17 Sep 2024 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 17 Sep 2024 09:17 AM IST
सार

अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान विष्णु की पूजा करना चाहते हैं तो भारत में उनके प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं श्री हरि के दर्शन के लिए प्राचीन और प्रसिद्ध भगवान विष्णु के मंदिरों के बारे में।

विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2024 Visit Most Famous Lord Vishnu Temples in India
तिरुपति बालाजी मंदिर - फोटो : instagram

Anant Chaturdashi 2024 : गणेश चतुर्थी के 10 दिन बार अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना होती है तो वहीं अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन किया जाता है। वैसे इस दिन त्रिदेवों में से एक भगवान विष्णु की विशेष पूजा का महत्व है। अनंत चतुर्दशी को अनंत व्रत भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों की पूजा की जाती है। यह पर्व भगवान हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस वर्ष अनंत चतुर्दशी का पर्व 17 सितंबर को मनाया जा रहा है।



भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता है। जब-जब धरती पर अधर्म, असत्य, अन्याय और पाप बढ़ता है, भगवान विष्णु धर्म की रक्षा के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। त्रेता युग में भगवान राम और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के रूप में उन्होंने अवतार लिया था।

अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान विष्णु की पूजा करना चाहते हैं तो भारत में उनके प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं श्री हरि के दर्शन के लिए प्राचीन और प्रसिद्ध भगवान विष्णु के मंदिरों के बारे में।

Anant Chaturdashi 2024 Visit Most Famous Lord Vishnu Temples in India
तिरुपति बालाजी मंदिर - फोटो : instagram

आंध्र प्रदेश का तिरुपति बालाजी मंदिर

भगवान विष्णु तिरुपति बालाजी में भगवान वेंकटेश्वर के नाम से विराजमान हैं। यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुमला में स्थित है, जो कि भगवान विष्णु के प्रमुख मंदिरों में से एक है। तिरुपति बाला जी के दर्शन के लिए देश दुनिया से श्रद्धालु आते हैं। इस कारण यहां ठहरने और यात्रा के लिए पहले से ही व्यवस्था कर लेनी चाहिए। 

Anant Chaturdashi 2024 Visit Most Famous Lord Vishnu Temples in India
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : ANI

ओडिशा का जगन्नाथ मंदिर पुरी

ओडिशा राज्य में पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण भाई बलदाऊ और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं। उन्हें वहां भगवान जगन्नाथ के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर भारत के चार धामों में से एक है। रथ यात्रा के दौरान भगवान साल में एक बार अपने गर्भगृह से बाहर आकर शहर के भ्रमण पर निकलते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2024 Visit Most Famous Lord Vishnu Temples in India
श्री राजगोपालास्वामी मंदिर - फोटो : instagram

तमिलनाडु का श्री राजगोपाल स्वामी मंदिर 

भगवान विष्णु के अधिकतर मंदिर दक्षिण भारत में स्थित हैं। इन मंदिरों में से एक तमिलनाडु राज्य में है। तमिलनाडु के श्रीरंगम में राजा गोपाल स्वामी मंदिर है, जो भगवान विष्णु का एक महत्वपूर्ण मंदिर है। यह मंदिर अपने आकार और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है और इसे भारत का सबसे बड़ा तिरुपति भी माना जाता है। यहां भगवान विष्णु के रूप रंग नाथ की पूजा की जाती है, और यहां सालभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2024 Visit Most Famous Lord Vishnu Temples in India
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड का बद्रीनाथ मंदिर

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम स्थित है। यह उत्तराखंड के चार धामों में से एक है, साथ ही भारत के चार धाम मंदिरों में भी शामिल है। यहां भगवान विष्णु बद्रीनाथ जी के अवतार में विराजमान हैं। बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु का शालिग्राम रूप विराजमान है जोकि एक मीटर लंबी मूर्ति के रूप में है, जिसे स्वयं प्रकट प्रतिमा माना जाता है। यहां पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा सुगम हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed