फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रा के दौरान इन चीजों को जरूर रखें साथ, नहीं तो पूरे रास्ते हो जाएंगे परेशान

Sat, 02 Jan 2021 12:19 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 02 Jan 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
always carry this things while travelling in hindi
तैयारियां ऐसी हों कि सफर आपका बेहद खूबसूरत और यादगार हो जाए - फोटो : pixa

यात्रा के दौरान वैसे तो हमारी जरूरतों और यात्रा की अवधि पर निर्भर करता है कि हम क्या-क्या सामान ले जा रहे हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें आपको साथ ले जाना ही चाहिए फिर यात्रा कितनी ही लंबी या छोटी हो क्योंकि हो सकता है कि इन चीजों की गैर मौजूदगी में आप किसी परेशानी में फंस जाओ और आपकी यात्रा का सारा आनंद धरा का धरा रह जाए इसलिए बहुत जरूरी है कि यात्रा के उत्साह को बरकरार रखते हुए तैयारियां ऐसी हों कि सफर आपका बेहद खूबसूरत और यादगार हो जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए कि वो कौनसी चीजें हैं जो हर यात्रा के दौरान आपके साथ रहें।

always carry this things while travelling in hindi
एक छोटा साइड बैग आपके पास होना ही चाहिए

एक छोटा बैग
एक छोटा साइड बैग आपके पास होना ही चाहिए फिर भले ही आप अकेले यात्रा कर रहे हों या परिवार के साथ। याद रखिए कि इस बैग का साइज इतना छोटा होना चाहिए कि इसे किसी भी ऐसी जगह पर बाहर रखने को न कहा जाए जहां पर बड़े बैग लॉकर में रखवा दिये जाते हैं। इस बैग में आप अपनी जरूरत की छोटी- मोटी चीजें, दवाईयां, रूमाल आदि रख सकते हैं या आपने कहीं से कुछ खरीदा तो फौरान खुल्ले- पैसे आप इसमें से निकालकर दे सकते हैं।

always carry this things while travelling in hindi
एक पानी की बोतल को साथ ही रखें

पानी की बोतल
सफर में बहुत जरूरी है कि आप अपने साथ एक पानी की बोतल को साथ ही रखें। रास्ते में बोतल खाली हो जाती है तो भी उसे साथ रखें क्योंकि बिल्कुल संभव है किसी जगह पर आपको पानी की बोतल न मिले लेकिन पानी अवश्य मिल सकता है। यदि बोतल आपके पास होगी तो आप स्वच्छ जल देखकर आसानी से उसमें भर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
always carry this things while travelling in hindi
थोड़ा बहुत कैश अपने साथ अलग ही रखें - फोटो : pixabay

कैश
जब से कोरोना आया है तब से हम कैश देने- लेने को थोड़ा नजरअंदाज ही करते हैं। अधिकतर लोगों को इन दिनों डिजिटल पैमेंट की आदत लग चुकी है। ऐसे में यदि आप किसी ऐसी जगह घूमने चले जाते हैं, जहां पर लोग आज भी डिजिटल पैमेंट को इतना जानते नहीं हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो  सकती है इसलिए बेहतर है कि आप थोड़ा बहुत कैश अपने साथ अलग ही रखें जिसे की जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
always carry this things while travelling in hindi
अपने साथ सेफ्टी पिन जरूर रखें - फोटो : instagram

सेफ्टी पिन
भले ही आप किसी के साथ भी घूम रहे हों, बहुत जरूरी है कि आप अपने साथ सेफ्टी पिन जरूर रखें। यदि आपने जो कप़ड़े पहनें हैं या जूता-चप्पल है उनके साथ कुछ समस्या हो जाती है तो पहली बार में कम से कम सेफ्टी पिन से उसे सहारा तो दे पाओगे। कुछ भी विकल्प यदि उस वक्त आपके पास नहीं है तो इतना तो तय है कि सेफ्टी पिन आपको हंसने का पात्र बनने से तो बचा ही लेगी। बाद में आप भले ही कपड़ा बदल सकते हैं, नया जूता आदि खरीद सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed