भारत में बहुत से ऐसे वन्यजीव अभ्यारण्य हैं जिनमें कई सारी प्रजातियों के जीव-जन्तु रहते हैं। अगर आपको सैर के साथ ही जंगली जानवरों को देखने का शौक है तो केवल जिम कार्बेट ही नहीं बल्कि और भी ऐसे बहुत सारे नेशनल पार्क है जिनकी सैर आप कर सकती है। भारत के दक्षिणी-पूर्वी राज्य ओडिशा में ऐसे ही बेहद खूबसूरत नेशनल पार्क है। जिनमें बहुत से अनोखे जीव-जंतु रहते हैं। आगे की स्लाइड में देखें पांच नेशनल पार्क....
जंगली जानवरों को करीब से देखने का शौक रखते हैं तो ये हैं ओडिशा के पांच बेहद खूबसूरत नेशनल पार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देब्रिगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य केवल देखने में ही सुंदर नहीं है बल्कि इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां पर एक बड़े क्षेत्र में फैला यह अभयारण्य कई जीव जन्तुओं को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है, जिनमें आप बाघ, तेंदुआ, जंगली भैंसा, गीदड़, हिरण, खरगोश, बड़ी गिलहरी और भी कई जंगली जानवरों को देख सकते हैं। इन सब के अलावा आप यहां कई स्थानीय और प्रवासी पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं। यह अभारण्य चार सिंह वाले दुर्लभ एंटीलोप का घर भी है। यह वन्यजीव अभयारण्य देशी-विदेशी पर्यटकों के मध्य काफी लोकप्रिय है। एक रोमांचक सैर के लिए आप यहां आ सकते हैं।
ओडिशा में ही बना हुआ वन्यजीव अभ्यारण्य सुनाबेडा। इस विशाल अभ्यारण्य का क्षेत्रफल 500 वर्ग किमी है। जो कि टाइगर रिजर्व के रूप में जाना जाता है। जहां बाघों की सुरक्षा और उनकी आबादी पर ध्यान दिया जाता है। लगभग छोट-बड़े कई जलप्रपातों और पठारी भूमि के साथ देब्रिगढ़ बाघों के अलावा कई जीव-जन्तुओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने का काम करता है। आप यहां से जोंक नदी के खूबसूरत दृश्यों को भी देख सकते हैं। वन्यजीवन को करीब से देखने का यह अच्छा विकल्प है। जंगली जीवों में आप यहां बाघ, तेंदुआ, हिरण, लंगूर, गौर, भालू, भौंकने वाली हिरण आदि को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां विभिन्न पक्षी प्रजातियों को देखने का मौका भी प्राप्त कर सकते हैं।
हाथियों और बाघों से भरा है कोट्टागढ़ अभ्यारण्य। ये नेशनल पार्क ज्यादा मशहूर नहींं है लेकिन अगर आप ऑफबीट डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं तो ये जगह बिल्कुल सही है।
सेमल और लाल कपास के पेड़ों की वजह से इस जगह का नाम सिमलिपाल पड़ा। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और झरनों की वजह से काफी आकर्षक है। सिमलिपाल में हाथी, बाघ और हिरण के साथ ही पक्षियों की कई अन्य प्रजातियां पाई जाती हैं।