आज सुबह रणवीर और दीपिका ने सुबह ही स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। अमृतसर में केवल स्वर्ण मंदिर ही नहीं बल्कि वाघा बार्डर, जलियांवाला बाग, अकाल तख्त, तारा तरन साहिब, महाराजा रणजीत सिंह म्यूजियम और किला इसके अलावा बहुत कुछ है देखने के लिए। लेकिन पंजाब की सुंदरता केवल अमृतसर ही नहीं इन पांच शहरों में भी बसती है। तो चलिए देखें वो कौन से शहर हैं.....
केवल अमृतसर ही नहीं पंजाब के इन पांच शहरों में भी बसती है मनमोहक खूबसूरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट पंजाब का बेहद खूबसूरत शहर है। जो अपनी बनावट की वजह से भी बहुत खास है। यहां पर देखने के लिए बहुत सारी चीजें हैं जिनमें मुक्तेश्वर मंदिर, नूरपुर किला, रंजीत सागर बांध और इसके साथ ही भगवान कृष्ण और मीरा का एक साथ बना मंदिर भी शामिल है। जिसे देखने के लिए एक बार तो जाना बनता है।
पंजाब का भटिंडा शहर पुराने शहरों में से एक है। अपने ऐतिहासिक इमारतों के लिए इस शहर का अपना ही महत्व है। यहां पर देखने के लिए भटिंडा का किला, किला मुबारक,रोज गार्डेन, भटिंडा लेक, बीर तालाब जू और चेतक पार्क जैसे बहुत से सुंदर नजारे हैं देखने के लिए।
पंजाब का पटियाला शहर महाराजा नरेंद्र सिंह के द्वारा बसाया गया था। किले के रूप में बसाए गए इस शहर में दस दरवाजे बनाए गए थे। यहां पर सैलानियों के देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं। जिनमें किला मुबारक, शीश महल, बारादरी गार्डेन हैं।
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ बेहद खूबसूरत शहर है। एक बेहद आधुनिक शहर की प्राकृतिक सुंदरता बेहद आकर्षक लगती है। जिसे देखने के लिए बहुत से सैलानी आते हैं। जिनमें रॉक गार्डेन, सुखना लेक, लेजर वैली, शांति कुंज, मोरनी हिल्स इस शहर में बहुत कुछ है देखने के लिए।