छुट्टियों की कमी के चलते अगर आप कहीं घूमने का प्लान नहीं बना पाते तो आज हम ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहें हैं जो केवल दिल्ली से केवल पांच घंटे की दूरी पर बनी है। साथ ही इस अनूठे जगह की सैर एक नया अनुभव देगी। तो अगर आप लंबी छुट्टियों का प्लान नहीं कर रहें है तो फिर इस वीकएंड निकल जाइए फैमिली के साथ इस अनोखे हिल स्टेशन की सैर पर। तो चलिए जानें इस खूबसूरत जगह के बारे में और देखें यहां क्या-क्या है घूमने के लिए।
वीकएंड पर जाएं इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर, महज दो दिन में घूम सकते हैं ये अनूठी जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनोखी खूबसूरती का बेहतरीन उदहारण हिमाचल प्रदेश का छोटा सा कस्बा है शोघी। शिमला से मात्र 13 किमी दूर स्थित ये छोटा सा हिल स्टेशन अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको हर कदम पर मंदिर ही मंदिर दिखाई देंगे इसीलिए शोघी को 'सिटी ऑफ टेंपल' भी कहा जाता है।
शोघी ताजे फलों के जूस की लिए मशहूर है। यहां कई तरह के फल उगाये जाते हैं। साथ ही टहलते हुए आप शोघी के अनेक बागानों में घूमने का अनुभव ले सकते हैं।
यहां के आकर्षण का प्रमुख केंद्र तारा देवी मंदिर है। 250 साल पुराने इस मंदिर में साल भर भक्तों का हुजूम देखने को मिल जाएगा। शिमला से लगभग 13 किलोमीटर पहले ही स्थित शोघी नेशनल हाइवे-22 के पास तकरीबन 5700 फीट की ऊंचाई पर ये मंदिर बसा है। शहर की भीड़-भाड़ वाली जिंदगी से दूर घने जंगलों और ऊंची पर्वतों से घिरा शोघी हर पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसके अलावा आप काली मंदिर, हनुमान मंदिर, जाखू हिल, वाइसरेगल लॉज और कंडाघाट भी घूम सकते हैं।
यहां सालभर मौसम बेहद शानदार रहता है। हालांकि, सितंबर से नवंबर यहां जाना सबसे अच्छा होगा। जबकि नवंबर से जनवरी तक आप यहां बर्फ का आंनद उठा सकते हैं।