फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी का मौसम और लॉकडाउन कहीं बढ़ा न दे आपका ब्लड प्रेशर, कंट्रोल में रखने के लिए करें इन फलों का सेवन

Mon, 25 May 2020 01:15 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 25 May 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
summer season and lockdown causes of high blood pressure home remedies
हाई ब्लड प्रेशर - फोटो : Pixabay

गर्मी का मौसम और लॉकडाउन के वजह से बढ़ते तनाव के कारण कई लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। हमारे स्वास्थ्य के लिए सही और संतुलित ब्लड प्रेशर बहुत जरूरी है। ब्लड प्रेशर का अनियंत्रित होना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए दवाओं का सेवन कोई अच्छा उपाय नहीं है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास फलों के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन गर्मी के मौसम में ब्लड प्रेशर को कम रखने में मदद कर सकता है।

summer season and lockdown causes of high blood pressure home remedies
वॉटरमेलन - फोटो : फाइल फोटो

तरबूज
गर्मियों के मौसम में तरबूज का रोजाना सेवन करना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। तरबूज का सेवन करने से उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। वहीं तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भी प्रचूर मात्रा में होती है।

summer season and lockdown causes of high blood pressure home remedies
कीवी - फोटो : सोशल मीडिया

कीवी
कीवी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक फल है, जो पाचन में सुधार के साथ-साथ शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। इसका सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर कीवी रक्तचाप से जुड़ी समस्या में फायदेमंद हो सकता है। शोध के अनुसार ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप दिन में तीन कीवी का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
summer season and lockdown causes of high blood pressure home remedies
स्ट्रॉबेरी - फोटो : अमर उजाला

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी में पोटेशियम की उपस्थिति आपके उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार हो सकती है।

विज्ञापन
summer season and lockdown causes of high blood pressure home remedies
आम - फोटो : अमर उजाला

आम
आम का सेवन करने से उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है। आम पोटेशियम से भरपूर होता है। आप शेक, स्मूदी, डेजर्ट के जरिए आम का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप केले का सेवन करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में पोटेशियम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और केला पोटेशियम का सबसे बेहतरीन स्त्रोत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed