{"_id":"59f56d104f1c1b0d698b801b","slug":"these-two-smart-tricks-can-help-you-to-negotiate-your-salary-in-a-better-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनचाही सैलरी पाने के लिए जरूर आजमाएं ये दो स्मार्ट ट्रिक्स","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
मनचाही सैलरी पाने के लिए जरूर आजमाएं ये दो स्मार्ट ट्रिक्स
Mon, 30 Oct 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नौकरी के लिए इंटरव्यू देते समय सबसे अहम समय वो होता है जब आप अपनी कड़ी मेहनत के बदले अपनी सैलरी बॉस के साथ बैठकर तय करते हैं। ऐसे में आपकी थोड़ी सी चूक आपका बड़ा भारी नुकसान करवा सकती है।
अगर आप भी जल्द किसी इंटरव्यू पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी पसंदीदा सैलरी पाने के लिए इन दो उपायों को जरूर गौर फरमाएं, आपकी मनचाही सैलरी की राह आसान हो सकती है।
मनचाही तनख्वाह की ख्वाहिश इंटरव्यू के दौरान ही पूरी हो सकती है। इस बारे में दो अलग-अलग शोधों में दो उपाय खोजे गए हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, अगर इंटरव्यू के दौरान सैलरी पर बात करते वक्त जो लोग अपनी मंशा पहले बता देते हैं, उनके मनमुताबिक पैकेज मिलने की संभावना अधिक हो जाती है।
3 of 5
उदाहरण के लिए, अगर इंटरव्यू लेने वाला अधिकारी आपसे पूछ रहा है कि आप उनसे कितनी सैलरी चाहते हैं तो टालने के बजाय या उनके ऊपर छोड़ने के बजाय खुद अपनी इच्छा उनके साथ शेयर करें।
शोधकर्ता ब्रैन गूनिया के अनुसार, ''आप किसी कंपनी से कितनी सैलरी चाहते हैं अगर इस बारे में आप अपनी मंशा पहले बताएंगे तो सामने वाला अपनी ऑफर रखने के पहले आपकी इच्छा के बारे में सोचेगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि 'राउंड फिगर' के बजाय वांछित सैलरी के आसपास का पैकेज बताने से उसके मिलने की संभावना बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए अगर किसी नौकरी के लिए आप 70,000 रुपए प्रतिमाह की सैलरी चाहते हैं तो बजाय 70,000 कहने के अगर आप 75,000 या 80,000 जैसे राशि कहेंगे तब आपको 70,000 रुपए मिलने की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
अब अगर आप किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू की तैयारी में लगे हैं तो सैलरी तय करते वक्त इन दोनों बातों का ध्यान जरूर रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।