मोहब्बत न मिलने की वजह से भी अक्सर लोग गमगीन रहने लगते हैं। गम से उबरने में कुछ वक्त लगता है। यहां 10 स्टेप हैं इनकी मदद से कोई भी इंसान अपनी जिंदगी में दोबारा खुशियां हासिल कर सकता है।
जिंदगी में दुख और गम से निजात दिलाएंगे ये दस स्टेप
हकीकत को समझें- कोई इंसान किसी दूसरे के लिए जिंदगी भर गमगीन नहीं रह सकता। इसलिए हकीकत को समझें और अपनी सामान्य जिंदगी में वापस लौटने का प्रयास करें। क्योंकि कोशिश आपको ही करनी है जब गमगीन हों तो अकेले रहने के बजाए दोस्तों के साथ ज्यादा रहा करें।
जिंदगी में दुख और गम से निजात दिलाएंगे ये दस स्टेप
खुद को वक्त दें- अपनी गम से उबर के लिए खुद को टाइम देना जरूरी होता है। सदमे या दुख से उबरना इतना आसान नहीं होता इसलिए अकेले रहने के बजाए आप खुद को ज्यादा व्यस्त रखें, इस तरह आप नॉर्मल हो जाएंगे।
जिंदगी में दुख और गम से निजात दिलाएंगे ये दस स्टेप
भावनाएं- दुख या गम में तीन तरह की भावनाएं होती हैं। 1-किसी खास वस्तु या इंसान के दूर चले जाने के कारण उदासी आ जाती है। 2-किसी के द्वारा अन्याय, नाइंसाफी, और धोखे से भी इंसान दुखी और गमगीन रहने लगता है।
3- दुख का एक कारण डर भी होता है। अगर आप डर रहे हैं तो उसका डटकर सामना करें इससे आप जल्दी उबर सकते हैं। तीन तरह की ये भावनाएं समय-समय पर बदलती भी रहती हैं।
जिंदगी में दुख और गम से निजात दिलाएंगे ये दस स्टेप
खुद को लेटर लिखें- जिन उम्मीदों और आशाओं के पूरा न होने की वजह से आपर निराश और गम में हैं, उसके प्रति गुस्सा निकलाते हुए आप खुद को एक लेटर लिखें। इससे आपको बहुत सुकून मिलेगा।