खुश रहने के कोई जादुई तरीका नहीं है। बस दिन में एक बार कसरत जरुर करें। शोध कहते हैं कि कसरत करने से तनाव को कम किया जा सकता है। कोई भी कसरत जैसे दौड़ना, साइकलिंग करना, योगा या डांस करने से भी खून में इंडोर्फिन का स्तर बढ़ जाता है जिससे खराब मूड जल्द अच्छा हो जाता है। 20 से 30 मिनट की वॉक भी काफी है।
खुशहाल रहने का मिल गया है राज, विज्ञान ने सुझाए हल
इसके अलावा योग के भी कई फायदे हैं। किसी तरह की गुस्से, तनाव या परेशानी से गुजर रहे हैं तो योग करें। कुछ देर के योग से ही परेशानी छूमंतर हो जाती है।
खुशहाल रहने का मिल गया है राज, विज्ञान ने सुझाए हल
हरे पत्तेदार सब्जियां में भी छुपा है आपकी खुशियों का राज। इन सब्जियों में पालक और पत्ता गोभी का नाम पहले आता है। इन सब्जियों से नकारत्मक भावनाएं कम होती हैं और तनाव कम होता है। खुद को खुश महसूस करते हैं।
खुशहाल रहने का मिल गया है राज, विज्ञान ने सुझाए हल
हार्वड की एक रिसर्च टीम का कहना है कि अपने घर में या फिर काम के स्थान पर ताजे फूल रखें। ये मूड को दिनभर अच्छा रखने में मदद करेंगे।
खुशहाल रहने का मिल गया है राज, विज्ञान ने सुझाए हल
मूड खराब है तो थोड़े देर के घर से बाहर निकलें और धूप में समय बिताएं। धूप में 20 से 25 मिनट समय बिताएं। इससे शरीर को विटामिन डी मिलेगा। कई बार विटामिन डी की कमी के चलते हि तनाव होता है। तो जरुरी है कि खुश रहने के लिए थोड़ी देर के लिए धूप जरुर खाएं।