गुस्सा सारी फसाद की जड़ हो सकता है। ये बात वो लोग बेहतर समझ सकते हैं जिनकी नाक पर हर वक्त गुस्सा बैठा रहता है। गुस्से में किए गए काम ज्यादातर बिगड़ते ही हैं इसलिए कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें गुस्से में न ही किया जाए तो बेहतर है। अगर आपको भी बहुत गुस्सा आता है तो जरूर पढ़ें कि आपको क्या क्या काम नहीं करने चाहिए।
गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम
2 of 9
anger management
- फोटो : getty images
मन में गुस्सा रख कर कभी नहीं सोना चाहिए। शोध कहते हैं कि गुस्से को दूर किए बगैर सो जाने से नकारात्मक विचार आते हैं। नींद हमे वो चीजें याद करने मेंम मदद करती है जो हमने गुजरते वक्त देखी या सुनीं। इसलिए किसी बहस के बाद सो जाने से आपके दिमाग में बुरी चीजें ही बनी रहेंगी।
गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम
गुस्से में गाड़ी तो बिलकुल नहीं चलानी चाहिए। शोध कहते हैं कि गुस्सैल चालकों को एक्सीडेंट का ज्यादा खतरा रहता है। गुस्से में अपने आप स्पीड बढ़ जाती है और बिना नियम कानून फॉलो किए गाड़ी भगाते जाते हैं जो कि गलत है।
गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम
कई लोगों को गुस्से में ज्यादा और जल्दी जल्दी खाने की आदत होती है लेकिन ये आदत नुकसान पहुंचा सकती है। हम गुस्से में अकसर अपौष्टिक खाने की तरफ बढ़ते हैं। चिप्स, चॉकलेट, बर्गर जैसी चीजें ज्यादा अच्छी लगती हैं। जबकि ये सेहत के लिए खतरनाक हैं। ऐसे में खाना ठीक से पच भी नहीं पाता।
गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम
5 of 9
anger management
- फोटो : getty images
गुस्से पर नियंत्रण न कर पाने की स्थिति में भी लगातार बहस करते रहना या जवाब देना मामले को और खराब कर सकता है। ऐसे में कई बार आप वो चीजें बोल जाते हैं जिनका बाद में आपको अफसोस होता है। खुद को सही साबित करने के लिए दूसरे को दुख पहुंचाने वाली बात भी निकल सकती है। इसलिए अच्छा होगा कुछ देर चुप रह जाएं। किसी से बात ही न करें।