{"_id":"5a041be24f1c1b9f678ba1b2","slug":"laughing-habit-reduce-the-stress-level-immediately-try-it-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलकर हंसने के होते हैं बड़े फायदे, नहीं जानते होंगे ये पांच फैक्ट्स","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
खुलकर हंसने के होते हैं बड़े फायदे, नहीं जानते होंगे ये पांच फैक्ट्स
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसना सेहत के लिए फायदेमंद है। कहते है कि हंसने से अपने आप ही सारी बीमारियां दूर भाग जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हंसने से आपका दिमाग तनाव मुक्त रहता है जिसकी वजह से आप बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना आसानी से कर लेते हैं।
स्ट्रेस
हंसने को लेकर एक और तथ्य है जिसे शायद कम लोग ही जानते हो। हंसते समय शरीर की सिर्फ 17 मांसपेशियों का ही इस्तेमाल होता है, जबकि गुस्सा करने के लिए 43 मांसपेशियों की जरूरत होती है।
पढे़ं- छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ना हो सकता है खतरनाक, इन टिप्स से नहीं होगा मूड स्विंग
पढे़ं- छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ना हो सकता है खतरनाक, इन टिप्स से नहीं होगा मूड स्विंग
स्ट्रेस
कोई भी इंसान तभी हंसता है जब बात उसके मन को छू जाती है और उसकी हंसी छूट जाती है। दिलचस्प बात ये हैं कि जब भी कोई शख्स अकेले रहता है तो उसके हंसने की आदत 30 फीसदी तक कम हो जाती है। हालांकि हंसी के कई प्रकार होते हैं।
पढ़ें- चैन की नींद लेना चाहते हैं तो डाइट में जरूर करें ये 5 बदलाव
पढ़ें- चैन की नींद लेना चाहते हैं तो डाइट में जरूर करें ये 5 बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रेस
वहीं ये भी कहा जाता है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक मुस्कुराती हैं। ज्यादातर महिलाएं एक दिन में लगभग 62 बार मुस्कुराती हैं जबकि पुरुष सिर्फ आठ बार। माना जाता है कि बच्चे एक दिन में 400 बार हंसते हैं, जबकि वयस्क सिर्फ 13 से 15 बार ही।
पढे़ं- मन में नेगेटिव विचार आते हैं तो जिंदगी में जरूर लाएं ये 5 बदलाव
पढे़ं- मन में नेगेटिव विचार आते हैं तो जिंदगी में जरूर लाएं ये 5 बदलाव
विज्ञापन
स्ट्रेस
यहां आपको बता दें हंसना एक प्रकार का विज्ञान है। हंसी के विज्ञान और इससे शरीर पर होने वाले प्रभाव को 'जेलोटोलॉजी' कहा जाता है। हंसी खून के बहाव को 22 फीसदी तक बढ़ा देती है वहीं तनाव होने पर रक्त प्रवाह 35 फीसदी कम हो जाता है।