{"_id":"59df20bc4f1c1b78548b6e4a","slug":"if-you-want-to-have-sound-sleep-then-avoid-these-food-before-going-to-bed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैन की नींद लेना चाहते हैं तो डाइट में जरूर करें ये 5 बदलाव","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
चैन की नींद लेना चाहते हैं तो डाइट में जरूर करें ये 5 बदलाव
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी रातें भी अगर करवटें बदलकर गुजरती हैं तो किसी डॉक्टर के पास जाने की जगह आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए। जी हां रात को नींद न आना सिर्फ थकावट या किसी बीमारी का कारण नहीं बल्कि इसका एक कारण आपका गलत खान-पान भी हो सकता है। आगे क्लिक करके जानें आपकी रातों की नींद किसने चुराई है।
शराब:
रात को सोने से पहले शराब का सेवन आपकी नींद को सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम कर देता है। आप ठीक प्रकार से नींद नहीं ले पाते और बीच-बीच में बार-बार जागते हैं।

कुछ विशेष सब्जियां:
प्याज, गोभी, ब्रोकोली जैसी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। रात में इनका सेवन करने के बाद सोने की स्थिति में पेट फूलने और नींद न आने जैसी समस्या हो सकती है।

मिठाइयां:
रिसर्च की मानें तो सोने से पहले मिठाई खाने से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती है। यह दिमाग की तरंगों पर भी प्रभाव डालती है, जिससे सोते समय बुरे सपने आने की आशंका बढ़ जाती है।

पास्ता और पिज्जाः
पास्ता में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसे बनाने में काफी ज्यादा घी-तेल का इस्तेमाल होता है। रात में यदि आप पास्ता खाते हैं तो सोने के बाद यह सब फैट में बदलकर आपको मोटा कर सकता है। पास्ता की तरह ही पिज्जा भी एसिडिटी पैदा कर पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।