दिवाली की छुट्टियों के बाद लगभग सभी लोगों का काम पर लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। करीब 4-5 दिन की लंबी छुट्टी के बाद वापस ऑफिस आने पर एकदम से काम बढ़ा हुआ सा लगता है और पेंडिंग काम को आने वाले दिनों में लगातार काम करके पूरा करते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को तनाव भी हो जाता है। अगर आप भी काम को मैनेज करने को लेकर तनाव में हैं तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे छुट्टियों से आने के बाद भी आपको आपका काम बोझ नहीं लगेगा।
लंबी छुट्टियों के बाद ऑफिस का काम लगे बोझ तो अपनाएं ये 4 तरीके
क्या करना है, इसकी सूची बनाएं
काम बहुत सारा है तो सबसे पहले एक पर्सनल लिस्ट बनाएं, जिसमें आपको कौन-कौन से काम निपटाने हैं, क्या जरूरी है और क्या कम जरूरी है, यह सब एक जगह लिखें। इससे आपको प्लानिंग करने में आसानी होगी और जरूरी काम छूटेगा नहीं।
किस काम को कितना समय देना है
अब यह तय करें कि दिन में कौन से काम के लिए आपको कितना समय देना है। साथ ही, कौन सा प्रोजेक्ट कब पूरा करना है इसकी डेडलाइन भी तय करें। न सिर्फ काम करने बल्कि कितनी देर का आप ब्रेक लेंगे, इसका भी समय निर्धारित करें।
समय का समझदारी से करें उपयोग
जब घंटे कम लगे और काम ज्यादा हो तो एक-एक मिनट का महत्व होता है। ऐसे में कोशिश करें कि जिन गतिविधियों से आपका समय अधिक खराब होता है उनका प्रबंधन सही तरीके से करें। जैसे दिन में ईमेल्स चेक करने और जवाब देने के लिए तय करें कि छोटे ब्रेक में ही ये काम करें।
ये भी पढ़ें- रिसर्च में हुआ अच्छी नींद पर खुलासा, पढ़कर बदल जाएगी आपकी जीवन शैली
सारा काम अपने ऊपर ओढ़ने के बजाय उसे अपने सहयोगियों के साथ बांटना ही प्रबंधन की कला है। आप अकेले ही हर काम को निपटा लेंगे, यह सोच ही बहुत गलत है। सही प्रबंधन करने से काम कम समय में सही तरीके से पूरा होता है।