{"_id":"59eb1e444f1c1b87698b6a1b","slug":"one-power-nap-between-office-work-will-give-you-amazing-benefits-says-research","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में नींद की झपकी लेने से होंगे कई फायदे, रिसर्च में खुलासा ","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
ऑफिस में नींद की झपकी लेने से होंगे कई फायदे, रिसर्च में खुलासा
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 21 Oct 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस में घंटों काम करने के बाद अक्सर एक ऐसा मौका आता है जब आप भले ही सिस्टम पर आंखे गड़ाए देख रहे हो लेकिन आपकी आंख अपने आप ही बंद हो जाती है। हद तो तब होती है जब आपकी इस झपकी को ऑफिस में कोई देख लेता है ऐसे समय में लोग अक्सर शर्मिंदगी महसूस करते हैं। हालांकि हाल ही में आई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस एक झपकी से किसी भी कंपनी का मुनाफा हो सकता है।
सोना
एक शोध के अनुसार ऑफिस में हल्की सी झपकी काम करने की क्षमता को बढ़ाती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं ने पाया है कि ऑफिस टाइमिंग के दौरान छोटी सी झपकी गुस्से को काबू करती है और सहनशीलता को बढ़ाती है।
पढ़ें- मन में नेगेटिव विचार आते हैं तो जिंदगी में जरूर लाएं ये 5 बदलाव
पढ़ें- मन में नेगेटिव विचार आते हैं तो जिंदगी में जरूर लाएं ये 5 बदलाव
ऑफिस
शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि झपकी आपके इमोशन्स को कंट्रोल करती है। इस बारे में शोधकर्ता जैनिफर गोल्ड स्किम्ड का कहना है कि झपकी उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है, जिन्हें देर तक ऑफिस में रुकने की जरूरत होती है। इससे वह मुश्किल और चैलेंजिंग टास्क को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें किसी भी महिला में डिप्रेशन की पहचान
पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें किसी भी महिला में डिप्रेशन की पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस
आपको बता दें कि इस शोध में 18-50 साल की उम्र के 40 लोगों को शामिल किया गया। टेस्ट से पहले उन्होंने लगातार तीन रातों की नींद ली थी। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर टास्क पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने नींद, मूड और आवेग से संबंधित कई सवालों के जवाब दिए।
पढ़ें- ये 4 आदतें अगर आप बदल लें तो खुशनुमा हो जाएगी जिंदगी
पढ़ें- ये 4 आदतें अगर आप बदल लें तो खुशनुमा हो जाएगी जिंदगी
विज्ञापन
ऑफिस
टेस्ट के दौरान जिन लोगों ने झपकी ली, थी उनमें आवेग का स्तर कम देखा गया। वहीं झपकी न लेने वालों में सहनशीलता का स्तर कम था।