फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबी छुट्टियों के बाद ऑफिस का काम लगे बोझ तो अपनाएं ये 4 तरीके

Mon, 23 Oct 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 23 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
know how to manage time when you go back to work after a long weekend or holiday

दिवाली की छुट्टियों के बाद लगभग सभी लोगों का काम पर लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। करीब 4-5 दिन की लंबी छुट्टी के बाद वापस ऑफिस आने पर एकदम से काम बढ़ा हुआ सा लगता है और पेंडिंग काम को आने वाले दिनों में लगातार काम करके पूरा करते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को तनाव भी हो जाता है। अगर आप भी काम को मैनेज करने को लेकर तनाव में हैं तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे छुट्टियों से आने के बाद भी आपको आपका काम बोझ नहीं लगेगा।



ये भी पढ़ें-  ये 4 आदतें अगर आप बदल लें तो खुशनुमा हो जाएगी जिंदगी

know how to manage time when you go back to work after a long weekend or holiday

क्या करना है, इसकी सूची बनाएं

काम बहुत सारा है तो सबसे पहले एक पर्सनल लिस्ट बनाएं, जिसमें आपको कौन-कौन से काम निपटाने हैं, क्या जरूरी है और क्या कम जरूरी है, यह सब एक जगह लिखें। इससे आपको प्लानिंग करने में आसानी होगी और जरूरी काम छूटेगा नहीं।

know how to manage time when you go back to work after a long weekend or holiday

किस काम को कितना समय देना है

अब यह तय करें कि दिन में कौन से काम के लिए आपको कितना समय देना है। साथ ही, कौन सा प्रोजेक्ट कब पूरा करना है इसकी डेडलाइन भी तय करें। न सिर्फ काम करने बल्कि कितनी देर का आप ब्रेक लेंगे, इसका भी समय निर्धारित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to manage time when you go back to work after a long weekend or holiday

समय का समझदारी से करें उपयोग

जब घंटे कम लगे और काम ज्यादा हो तो एक-एक मिनट का महत्व होता है। ऐसे में कोशिश करें कि जिन गतिविधियों से आपका समय अधिक खराब होता है उनका प्रबंधन सही तरीके से करें। जैसे दिन में ईमेल्स चेक करने और जवाब देने के लिए तय करें कि छोटे ब्रेक में ही ये काम करें।

ये भी पढ़ें- रिसर्च में हुआ अच्छी नींद पर खुलासा, पढ़कर बदल जाएगी आपकी जीवन शैली

विज्ञापन
know how to manage time when you go back to work after a long weekend or holiday
टीमवर्क है बेहतर विकल्प
 

सारा काम अपने ऊपर ओढ़ने के बजाय उसे अपने सहयोगियों के साथ बांटना ही प्रबंधन की कला है। आप अकेले ही हर काम को निपटा लेंगे, यह सोच ही बहुत गलत है। सही प्रबंधन करने से काम कम समय में सही तरीके से पूरा होता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed