फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिसर्च में हुआ अच्छी नींद पर खुलासा, पढ़कर बदल जाएगी आपकी जीवन शैली

Thu, 05 Oct 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Thu, 05 Oct 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
Do you know sound sleep can sharpen your brain
अक्‍सर बड़े बुजुर्ग रात को नींद पूरी करने की सलाह देते हुए देखे और सुने जाते हैं। हाल ही में इस बात की पुष्टि एक अध्‍ययन में भी की गई है। अध्ययन में बताया गया है कि रात को ढंग से सोने से सेहत के साथ-साथ मस्तिष्‍क भी स्वस्थ रहता है। भरपूर नींद लेने से होने वाले फायदे आपकी जीवनशैली बदल सकते हैं।


पढ़ें- सेहत के लिए वरदान है नीम का तेल, बढ़ती उम्र को देता है धोखा
Do you know sound sleep can sharpen your brain
 इस शोध में शोधकर्ताओं ने अनिद्रा से पीड़ित लोगों और रात में भरपूर नींद लेने वाले लोगों के मस्तिष्क के काम में काफी अंतर पाया। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो के शोधकर्ताओं के अनुसार स्मृति परीक्षण के दौरान कम नींद लेने वाले लोगों को ध्यान केंद्रित करने में समस्या हुई।

 
Do you know sound sleep can sharpen your brain
अमेरिका के रोचेस्टर विश्वविद्यालय में हुए एक दूसरे शोध में बताया गया कि मस्तिष्क में निर्जीव कोशिकाओं में एक खास किस्म का प्रोटीन तत्व एमीलोइड बीटा शामिल होता है जो भूलने की बीमारी अल्जाइमर को बढाने में सहायक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know sound sleep can sharpen your brain
मस्‍त‌िष्‍क
वैज्ञानिकों ने बताया कि नींद लेते समय मस्तिष्क की कोशिकाएं 60 प्रतिशत तक सिकुड़ जाती हैं जिसके कारण शरीर में मौजूद अन्य रसायन पहले से कहीं अधिक तेजी से निर्जीव कोशिकाओं को शरीर से बाहर करने में मदद करते है।

 
विज्ञापन
Do you know sound sleep can sharpen your brain
रोचेस्टर विश्वविद्यालय में शोध करने वाले मैकन नेडरगार्ड के मुताबिक सोते समय मस्तिष्क शरीर को ताजगी प्रदान करता है। इसके साथ ही इन निर्जीव कोशिकाओं की भूमिका का अंत कर वह दोनों कार्य एक साथ करता है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति जब नींद में होता है तो उस समय मस्तिष्क ये काम 10 गुना ज्यादा स्पीड से करता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed