{"_id":"5ad5d0034f1c1b3a0b8b4e93","slug":"important-tips-to-tame-your-temper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुस्सा छूमंतर करने का यह है नया फॉर्मूला, आप भी जान लें, फायदे में रहेंगे ","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
गुस्सा छूमंतर करने का यह है नया फॉर्मूला, आप भी जान लें, फायदे में रहेंगे
Wed, 18 Apr 2018 09:59 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गरिमा को गुस्सा आता है, तो वह मन-ही-मन पसंदीदा गाना गुनगुनाने लगती हैं। पायल अपना गुस्सा शांत करने के लिए किचन में काम करती हैं आैर नई-नई डिशेज बनाती हैं आैर जैसे ही कोई उनके खाने की तारीफ करता है, तो उनका गुस्सा छूमंतर हो जाता है। अपने गुस्से को कंट्रोल करने का हर किसी का अपना-अपना तरीका होता है।
2 of 8
वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें गुस्सा तो बहुत आता है, मगर उसे वे कंट्रोल करना नहीं जानते हैं। कई बार गुस्से की वजह से वे अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। मनाेवैज्ञानिक डॉ. राजेश सागर कहते हैं, ‘गुस्सा, किसी भी व्यक्ति में कम धैर्य, चिड़चिड़ापन, बर्दाश्त न कर पाने के कारण पैदा होता है। इसकी वजह से व्यक्ति को नींद भी कम आती है और उसका खानपान भी प्रभावित होता है।
3 of 8
हालांकि, यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है। इस पर काबू पाया जा सकता है, बस जरूरत है आत्म-संयम की। चिड़चिड़ापन और गुस्से वाले भाव एक हद तक तो नॉर्मल होते हैं, लेकिन यदि किसी को बात-बात पर गुस्सा आता है और इससे किसी दूसरे को या अपने को वह नुकसान पहुंचाता है, तो एक समस्या है। इसके लिए काउंसलिंग जरूरी है। ’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
गुस्सा क्यों, कारण जानें
हर गुस्से के पीछे कोई-न-कोई वजह होती है। जैसे काम का दबाव या अन्य कोई घरेलू समस्या। इस वजह से भी व्यक्ति चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो जाता है। अगर यह समस्या आपके साथ भी है, तो अपने काम करने की एक योजना बनाएं, फिर प्राथमिकता के हिसाब से काम को करती जाएं। घर के काम को भी खुद पर ओढ़ने की बजाय उसे प्रत्येक सदस्यों में बांटने की कोशिश करें। जरूरत से ज्यादा काम का बोझ खुद पर न डालें।
विज्ञापन
5 of 8
रिलैक्सेशन थेरेपी अपनाएं
गुस्सा शांत करने का सबसे कारगर उपाय है डीप ब्रीदिंग यानी लंबी गहरी सांस। जब भी गुस्सा आए, तो अपनी आंखों को बंद करें और गहरी सांस लें। फिर पूरी सांस आराम से बाहर छोडे़ं। इस प्रक्रिया को 9 से 10 बार दोहराएं। इससे आपका मन शांत होता है, जो कि गुस्से को शांत करने में मदद करता है। इस प्रक्रिया को कभी भी और कहीं भी किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।