अक्सर लोग कहते हैं घूमना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। घूमने से न केवल आपका मूड फ्रेश होता है बल्कि आप ज्यादा एनर्जैटिक महसूस करते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा देखा गया है लोग घूमने के एक्साइटमेंट में कई चीजों को रखते समय ध्यान नहीं देते और उसकी वजह से बाद में उन्हें दिक्कत होती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें ट्रेवलिंग के दौरान ध्यान रखना जरूरी होता है।
TOUR पर जाते समय याद रखें ये बातें, नहीं तो बाद में होगा पछतावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के हिसाब से रखें कपड़े
कपड़ों को मौसम के अनुकूल होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए अपने बैग को पैक करते समय कपड़ों का चुनाव मौसम को ध्यान में रख कर ही करें। जैसे कि इस समय बारिश का मौसम है इसलिए इस समय हल्के कपड़ें रखें। ये देखने में आंखों को भी अच्छे लगेंगे साथ ही बारिश होने पर जल्द ही सूख जाएंगे।
कंफरटेबल शूज को ही करें कैरी
अक्सर लोग घूमने जाते हैं तो स्टाइल के चक्कर में ऐसे शूज या हाई हील की स्लीपर का चुनाव करते हैं जिससे उन्हें अनकमफटेबल महसूस होता है। इसलिए हमेशा लाइटवेट और आरामदायक स्लीपर का ही चयन करें।
मौसम के अनुसार ही करें मेकअप
घूमने –फिरने में सबसे ज्यादा लड़कियों का फोकस कपड़ों के बाद जिस पर रहता है वो मेकअप ही है लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए मौसम के अनुरूप ही मेकअप करें। उदाहरण के तौर पर बारिश के मौसम में ज्यादा मेकअप बारिश में टिक नहीं पाता इसलिए आंखों का मेकअप करके हल्का लिप ग्लॉस लगाना आपके लुक के लिए अच्छा रहेगा।
आराम-आराम से घूमे
अक्सर लोग एक्साइटमेंट की वजह से बिना आराम किए लगातार घूमने लगते हैं ऐसा करने से उन्हें काफी थकान महसूस होती है। इसलिए थकान से बचना है तो घूमते समय बीच-बीच में थोड़ा आराम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा और आप अपनी ट्रिप को अच्छे से इंन्जॉय कर सकेंगे।