फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन लोगों से ज्यादा हेल्दी होते हैं बेरोजगार

Tue, 21 Nov 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 21 Nov 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Do you know lower wages can harm you more than unemployment
अगर आप भी अक्सर खराब सेहत के चलते अक्सर तनाव में रहते हैं तो जान लीजिए कहीं इसकी वजह आपकी कम सैलरी या ऑफिस का तनावपूर्ण माहौल तो नहीं।अच्छी सेहत के बादशाह बने रहना चाहते हैं तो कम सैलरी वाली नौकरी से अच्छा विकल्प बेरोजगारी है। जानिए क्यों.... 

पढ़ें-कोसों दूर भाग जाएगा तनाव जब करेंगे दिन की शुरुआत इन चीजों के साथ
Do you know lower wages can harm you more than unemployment
ब्रिटेन में मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक रिसर्च के अनुसार बेरोजगार लोगों के मुकाबले ऐसे लोग ज्यादा बीमार रहते हैं जो कम सैलरी पर काम करते हैं। यह अध्ययन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमायलॉजी में प्रकाशित हुआ है। 
Do you know lower wages can harm you more than unemployment
साल 2009 से 2010 में हुए एक शोध के दौरान 35 से 75 साल की आयु के एक हजार बेरोजगार लोगों पर अध्ययन किया गया। इन लोगों के स्वास्थ्य और हार्मोन्स पर दिखाई देने वाले दीर्घकालिक तनाव के स्तर पर नजर रखी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know lower wages can harm you more than unemployment
मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तरानी चंदोला समेत कई शोधकर्ताओं ने पाया कि खराब गुणवत्ता का काम करने वाले वयस्कों में दीर्घकालिक स्तर का उच्च तनाव स्तर पाया गया जबकि जो लोग बेरोजगार थे उनमें तनाव का स्तर कम था।
विज्ञापन
Do you know lower wages can harm you more than unemployment
शोधकर्ताओं ने बताया कि अच्छी नौकरी करने वाले वयस्कों में बायोमार्कर का कम स्तर पाया गया। उन्होंने कहा कि बेरोजगार लोगों के मुकाबले अच्छी गुणवत्ता की नौकरी करने वाले लोगों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ लेकिन खराब गुणवत्ता का काम करने वालों और बेरोजगार लोगों के मानसिक स्वास्थ्य में कोई अंतर नहीं था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed