फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरे जनाब पैर रखिए तो जमीं पर, हर एक कदम सेहत को करेगा दुरुस्त

Wed, 09 Aug 2017 03:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 09 Aug 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
Barefoot morning walk will give these amazing health benefits
रहिए कूल
घर पर हो तो चप्पल, घर से बाहर जा रहें हो तो चप्पल, ऑफिस में हो तो चप्पल..यानी कि आपके पैर ज्यादातर समय चप्पल में ही बंधे रहते हैं। बेशक चप्पल आपके पैरों को चोट से बचाने में मदद करते हैं । साथ ही बिना इसे पहने घर से बाहर निकलना आपके लिए मुनासिब नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पैरों को भी खुलकर सांस लेने का मौका मिलना चाहिए और ऐसा करने से आपको कितने सारे फायदे हो सकते हैं।


तो चलिए आज हम आपको नंगे पांव चलने से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
 
Barefoot morning walk will give these amazing health benefits
रहिए कूल
आपके शरीर को करता है संतुलित
घास या फिर रेत पर नंगे पांव चलने से आपके पैरे सीधे धरती के कॉन्टेक्ट में आते हैं। हमारे शरीर का दो तिहाई हिस्सा पानी से बना होता है और पानी का बिजली बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं धरती में निगेटिव आयोनिक चार्ज होता है जो कि नंगे पैर चलने से शरीर में नकारात्मक आयोन को खत्म करता है। जिससे हमारा दिमाग शांत और शरीर संतुलित होता है।

पढ़ें- सेलिब्रिटीज जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आज से सिर्फ स्लीप नहीं बल्कि लें ब्यूटी स्लीप

 

Barefoot morning walk will give these amazing health benefits
सिरदर्द से परेशान हैं तो ये टिप्स दिलाएंगे निजात
तनाव से मिलती है मुक्ति
सुबह हरी घास पर नंगे पांव चलने से मानसिक तनाव खत्म होता है। कहा जाता है कि पैरों की सबसे निचली तंत्रिका को उत्तेजित करने से ब्लड प्रेशर के साथ तनाव भी कम होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Barefoot morning walk will give these amazing health benefits
रहिए कूल
बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
रोजाना नंगे पैर हरी घास या फिर रेत पर चलने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। कहा जाता है कि नंगे पैर चलने से श्वेत कोशिकाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है जो इम्यूनिटी को बढ़ाती है। इसके साथ ही शरीर में दर्द और सूजन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
 
विज्ञापन
Barefoot morning walk will give these amazing health benefits
योगा और स्वास्थ्य
आएगी सुकून भरी नींद
अक्सर ऐसा देखा गया है कि हम लोग सोने के लिए लेटते तो हैं लेकिन दिमाग में न जाने कौन कौन सी बातें घूमती रहती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योकिं हमारा दिमाग शांत नहीं होता। ऐसे में घास पर रोजाना नंगे पैर चलना आपको सुकून भरी नींद दे सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed