{"_id":"5adee8134f1c1b9e098b6430","slug":"6-ways-to-prepare-your-kids-to-lead-happy-and-successful-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये 6 गुण, जिंदगी में कभी नहीं करना पड़ेगा हार का सामना","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये 6 गुण, जिंदगी में कभी नहीं करना पड़ेगा हार का सामना
नंद राम
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की सफलता के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता। आपके बच्चे रचनात्मक और व्यावहारिक बनें, इसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे। किताबी ज्ञान देकर भले ही आप अपने बच्चे को प्रोफेशनल बना लें, मगर व्यवहारिक ज्ञान के बिना उनकी जानकारी अधूरी है।
relationship
लीडर
खुद से आपको सवाल पूछना होगा कि आप अपने बच्चों को किस रूप में अच्छा देखना चाहती हैं। क्या जब वे डॉक्टर होंगे, तभी वह सबसे अच्छे होंगे या जब इंजीनियर होंगे तब? बच्चों का सामान्य होना अच्छा है या विजेता? इस तरह की कई चीजें हैं, जिनके बारे में आपको सोचना होगा कि आप अपने बच्चे को किस रूप में देखना चाहती हैं? अगर आप बच्चों को सबसे बेहतर बनाना चाहती हैं, तो हर चीज में उन्हें माहिर बनाने से पहले आपको उन्हें एक लीडर बनना होगा।’

दूसरों की मदद के लिए प्रोत्साहन करनाः
बच्चों को हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करें। चाहे वह बूढ़े हों, कमजोर हों, बच्चे हों, गरीब हों या भूखे। ये सब समाज के वे लोग हैं, जिन्हें लोगों की मदद की आवश्यकता होती है। इनकी मदद करने से बच्चों में लोगों के प्रति मदद की भावना पैदा होती है आैर इस काम से आप स्वयं भी जुड़ें।

सीखने की प्रवृत्तिः
बच्चों को हमेशा नई-नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए उन्हें मौका दें, ताकि वे खुद से समस्याओं को सुलझा सकें और छोटी-छोटी चीजों के लिए परेशान न हों। इससे बच्चों को भविष्य में बड़ी से बड़ी समस्याएं सुलझाने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए बच्चों को बनाए प्रश्नों के उत्तर न दें, बल्कि उन्हें खुद से प्रश्नों के उत्तर तलाश करने दें।

जवाबदेही होनाः
बच्चों को इस बात के लिए उनका समर्थन करें कि उन्होंने जो कहा है, जो लिखा है, जो कार्य किया है, उसके प्रति वह जवाबदेह रहें। और ऐसा करने के लिए उन्हें प्रेरित करें कि वह खुश रहें और माता-पिता तथा अध्यापकों से प्रशंसा प्राप्त करें।