बॉलीवुड की एकमात्र 'लेडी सुपरस्टार' श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं लेकिन वो लाखों दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। उनकी फिल्में, गानों से लेकर उनका स्टाइल और उनका रहन सहन आज भी सभी के दिलो-दिमाग में ताजा है। अपने परिवार के साथ श्रीदेवी मुंबई के अंधेरी इलाके में Green Acres नाम के पॉश अपार्टमेंट में रहती थी।
शादी के बाद अपने बच्चों को संभालने के लिए फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने वाली श्रीदेवी ने हमेशा अपने घर परिवार को प्राथमिकता दी। आज हम आपको उनके प्यारे घर की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद डेकोरेट किया था। आगे की स्लाइड्स में देखें श्रीदेवी के घर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।
श्रीदेवी के इस बंगले का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है। घर को सजाने के लिए हर एक चीज उन्होंने खुद अपनी पसंद से चुनी थी। उनका यह बंगला किसी आलीशान महल से कम नहीं है।
2013 में श्रीदेवी के घर पर आग लग गई थी जिसके बाद उन्होंने अपना घर दोबारा रेनोवेशन करवाया था। इसी दौरान उन्होंने गर चीज अपनी पसंद से लगवाई थी। घर का इंटीरियर ही नहीं बल्कि फर्नीचर समेत एक-एक चीज बेहद लग्जरी है।
व्हाइट और गोल्डन थीम कलर से डेकोरेट उनके बंगले का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है। इसके अलावा घर के पर्दे और फर्नीचर भी गोल्डन थीम के मेल खाते हुए लगाए हुए हैं।