Navratri Decoration themes And Ideas Images: 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के मौके पर माता दुर्गा का आगमन धरती पर अपने भक्तों के घर पर होता है। जो लोग देवी पूजा करते हैं, वह नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा का स्वागत करते हैं।
अब मां घर पर नौ दिनों के लिए आ रही हैं तो तैयारियां भी खास तरीके से होनी चाहिए। मान्यता है कि भगवान साफ सुथरी जगह पर आते हैं। इसलिए घर की साफ सफाई करें और घर के मंदिर की सजावट करें। घर पर माता की चौकी स्थापित की जाती है, जिसके लिए मां की प्रतिमा, स्थापना के लिए कलश और चौकी की सजावट के लिए कुछ सामान की जरूरत होती है। नवरात्रि के मौके पर मां के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं तो घर की सजावट के लिए कुछ आसान और भव्य तरीके अपना सकते हैं।
2 of 5
नवरात्रि की खरीदारी
- फोटो : Freepik
फूलों से सजावट
किसी भी पूजा-पाठ में फूलों का विशेष महत्व होता है। फूलों से घर के मंदिर की सजावट कर सकते हैं। नवरात्रि के पर्व पर माता रानी के दरबार को सजाने के लिए गेंदा के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंग बिरंगे फूलों की लड़ी या तोरण से मंदिर के इर्द गिर्द और द्वार को सजाएं।
3 of 5
Shardiya Navratri Pujan
- फोटो : adobe stock
दीपों से सजाएं
मंदिर को दीप से प्रज्वलित करें। घर के द्वार पर, मंदिर के आसपास तेल या घी के दीपक जलाएं। इसके अलावा रंग बिरंगी लाइटों से भी मंदिर को सजा सकते हैं। देवी का आगमन घर को रोशन और मंदिर को प्रकाशमय करने वाला होना चाहिए।
4 of 5
गणेश चतुर्थी की रंगोली
- फोटो : Instagram
रंगोली लगाएं
नवरात्रि पर घर को पारंपरिक तरीके से सजाएं। घर के आंगन को खूबसूरत रंगोली डिजाइन से सजाएं। फूलों से रंगोली बना सकते हैं या रंग बिरंगे रंगोली के रंग से सुंदर डिजाइन बनाए। रंगोली घर की खूबसूरती को बढ़ाती है। मंदिर के मुख्य द्वार पर रंगोली बना सकते हैं। माता की चौकी के पास भी रंगोली सजा सकते हैं।
5 of 5
Shardiya Navratri 2024
- फोटो : freepik
चुनरी और दुपट्टों से सजावट
मंदिर के बैकग्राउंड में या आसपास की दीवारों को रंग बिरंगी चुनरी और लाल पीले रंग के दुपट्टों से सजा सकते हैं। चुनरी को झालर की तरह दीवार पर टांग करते हैं या परदों की तरह भी सजावट में उपयोग कर सकते हैं।